UP DElEd Registration 2024: यूपी डीएलएड प्रवेश पंजीकरण 18 सितंबर से updeled.gov.in पर होगा शुरू, जानें पात्रता
Saurabh Pandey | September 11, 2024 | 03:49 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में प्राथमिक और जूनियर शिक्षक बनने के लिए यूपी डी.एल.एड 2 साल का कोर्स है। यूपी डी.एल.एड एडमिशन फॉर्म केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इन एलिमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) के लिए प्रवेश पंजीकरण की प्रक्रिया 18 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जाकर प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने की आखिरा तारीख 9 अक्टूबर 2024 तक है, जबकि शुल्क भुगतान 10 अक्टूबर तक किया जा सकेंगा।
उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी स्कूलों में प्राथमिक और जूनियर शिक्षक बनने के लिए यूपी डी.एल.एड 2 साल का कोर्स है। यूपी डी.एल.एड एडमिशन फॉर्म केवल ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
UP DElEd Registration 2024: आयुसीमा
यूपी डीएलएड प्रवेश पंजीकरण के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होनी चाहिए।
UP DElEd Registration 2024: पात्रता
यूपी डीएलएड 2024 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय (कला/विज्ञान/वाणिज्य) में स्नातक की डिग्री परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
UP DElEd 2024: आवेदन शुल्क
यूपी डीएलएड प्रवेश के लिए पंजीकरण करने वाले सामान्य (अनारक्षित) कैटेगरी के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी कैटेगरी के लिए 300 रुपये और शारीरिक रूप से दिव्यांग व्यक्तियों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
UP DElEd 2024: प्रवेश फॉर्म डिटेल
- उम्मीदवार का नाम
- पिता का नाम
- मां का नाम
- शैक्षणिक योग्यता
- पत्राचार के लिए पता
- चयनित पाठ्यक्रम
- संपर्क संख्या
- ईमेल आईडी
- वर्ग
UP DElEd 2024: आवेदन के लिए दस्तावेज
- अभ्यर्थी की कक्षा 10वीं और 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण पत्र
- अभ्यर्थी का जाति प्रमाण पत्र
- उम्मीदवार का पासपोर्ट आकार का फोटो
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’