UP Cooperative Bank Exam Date 2026: यूपी कोऑपरेटिव बैंक एग्जाम शेड्यूल जारी, ऑनलाइन परीक्षा एक चरण में होगी

Abhay Pratap Singh | September 6, 2026 | 05:54 PM IST | 2 mins read

यूपी कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 के तहत विज्ञापित उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के जूनियर असिस्टेंट के 12 पदों पर चयन प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 के माध्यम से मैनेजर, जूनियर मैनेजर और कैशियर सहित विभिन्न पदों पर कुल 2085 रिक्तियां भरी जाएंगी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सहकारी संस्थागत सेवा मंडल (UPCISB) ने विज्ञापन संख्या: ए-2/ जीआर/ 2026 के तहत सम्मिलित सहकारी बैंकिंग, नॉन बैंकिंग तथा तकनीकी सेवा परीक्षा (सामान्य चयन) 2026 के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूपी कोऑपरेटिव बैंक एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, 17 सितंबर को प्रथम पाली में सहायक/ आशुिलिपिक और द्वितीय पाली में सहायक इंजीनियरिंग (विद्युत) परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नोटिस में कहा गया कि, “सामान्य स्थिति में ऑनलाइन परीक्षा एक चरण में आयोजित की जाएगी, जिसे मुख्य परीक्षा कहा जाएगा, जिसके अंक मेरिट/ चयन सूची में जोड़े जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षाओं में प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।”

कंबाइंड कोऑपरेटिव बैंकिंग, नॉन-बैंकिंग एंड टेक्निकल सर्विसेज एग्जाम जनरल वेरियस पोस्ट रिक्रूटमेंट 2026 के तहत विज्ञापित उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड के जूनियर असिस्टेंट के 12 पदों पर चयन प्रक्रिया अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

UP Cooperative Bank Various Post 2026 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

नीचे सारणी में उम्मीदवार यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

क्रम संख्या परीक्षा तिथि पाली व समय पद का नाम संस्थान का नाम

1

17.09.2026

प्रथम पाली सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक

सहायक/ आशुलिपिक (श्रेणी-3)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

2

द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक

सहायक अभियन्ता (विद्युत) (श्रेणी-2)

उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लि०

सहायक / आशुलिपिक (श्रेणी - 3)

उ०प्र० कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड
3 तृतीय पाली शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक
सहायक प्रबंधक (कम्प्यूटर) (श्रेणी-2)

उ०प्र० कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड

4

18.09.2026



प्रथम पाली सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक

कनिष्ठ प्रबंधक (श्रेणी-2)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

5

द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक

सहायक अभियन्ता (सिविल) (श्रेणी-2)

उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लि०

उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि०

अवर अभियन्ता (विद्युत) (श्रेणी- 3)

उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लि०

आशुलिपिक (श्रेणी-3)

उ०प्र० कोऑपरेटिव यूनियन लि०

6

तृतीय पाली शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक

प्रबंधक (श्रेणी-1)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

Also read BSEB SLET 2026: बीएसईबी नवंबर में विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी, 1 अक्टूबर से आवेदन

क्रम संख्या दिनांक पाली व समय पद का नाम संस्था का नाम

7

19.09.2026

प्रथम पाली सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक


सहायक प्रबंधक (सामान्य) (श्रेणी-2)

उ०प्र० कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड

8

द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक

आशुलिपिक (श्रेणी-3)

उ०प्र० राज्य निर्माण सहकारी संघ लि०

9

तृतीय पाली शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक

सहायक / कैशियर (श्रेणी-3)

उ०प्र० कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड

10

20.09.2026

प्रथम पाली सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक


सहायक प्रबंधक (सामान्य) (श्रेणी-3)

उ०प्र० कोऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड

11

द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक


सहायक / टंकक (श्रेणी-3)

उ०प्र० कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड

12

तृतीय पाली शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक

लिपिक / टंकक (श्रेणी-3)

उ०प्र० उपभोक्ता सहकारी संघ लि०

13

21.09.2026



प्रथम पाली सुबह 08:00 बजे से 10:00 बजे तक


कनिष्ठ सहायक (श्रेणी-3)

उ०प्र० राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लि०

14

द्वितीय पाली दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक


कनिष्ठ सहायक (श्रेणी-3)

उ०प्र० कोऑपरेटिव यूनियन लि०

15

तृतीय पाली शाम 04:00 बजे से 06:00 बजे तक

सहायक / टंकक (श्रेणी-3)

जिला सहकारी बैंक लिमिटेड

यूपी कोऑपरेटिव बैंक भर्ती 2026 के माध्यम से मैनेजर, जूनियर मैनेजर और कैशियर सहित विभिन्न पदों पर कुल 2085 रिक्तियां भरी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए यूपीसीआईएसबी की वेबसाइट upcisb.upsdc.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]