UP CNET Exam Guidelines 2026: बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा कल 307 सेंटर्स पर, जानें गाइडलाइंस, जरूरी दस्तावेज
Santosh Kumar | June 5, 2026 | 04:27 PM IST | 2 mins read
यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet26.co.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एबीवीएमयू की हेल्पलाइन नंबर 9889383779 या 9889383797 पर संपर्क कर सकते हैं।
Explore top-rated courses such as Medical Lab Technology, Radiology, Physiotherapy and more. Discover leading colleges and learn about in-demand career in hospitals, diagnostics, and public health.
Check Nowनई दिल्ली: अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू), उत्तर प्रदेश, कल एक शिफ्ट में कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 (यूपी सीएनईटी) आयोजित करेगी। यूपी सीनेट 2026 परीक्षा राज्य भर के 307 केंद्रों पर होगी। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से दोपहर 1:20 बजे तक चलेगी। एबीवीएमयू ने यूपी सीएनईटी 2026 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिया है। बीएससी नर्सिंग परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों को यूनिवर्सिटी द्वारा जारी गाइडलाइंस का पालन करना होगा।
परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी, जिसमें मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे। प्रश्न पत्र हिंदी-इंग्लिश दोनों भाषाओं में होगा। उम्मीदवारों को काले बॉलपॉइंट पेन का इस्तेमाल करके ओएमआर शीट पर अपने जवाब मार्क करने होंगे।
परीक्षा में कुल 120 सवाल होंगे। हर सही जवाब के लिए 1 अंक दिया जाएगा, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना ओरिजिनल एडमिट कार्ड और फोटो वाला वैध पहचान-पत्र ले जाना अनिवार्य है।
UP CNET Exam 2026: बीएससी नर्सिंग परीक्षा रिपोर्टिंग टाइम
उम्मीदवारों को सुबह 9 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार पर सभी उम्मीदवारों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से किया जाएगा; बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी न होने पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
सुबह 10:15 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके अलावा, परीक्षा समाप्त होने से पहले किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को प्रश्न पुस्तिका, मूल ओएमआर उत्तर-पत्रक और ओएमआर शीट की कार्यालय प्रति निरीक्षक (इनविजिलेटर) को सौंपना अनिवार्य है। ऐसा न करने पर इसे अनुचित साधनों का उपयोग माना जाएगा।
Also read UP CNET Admit Card 2026 LIVE: बीएससी नर्सिंग एडमिट कार्ड जारी @abvmucet26.co.in; लेटेस्ट अपडेट्स
UP CNET Exam Guidelines 2026: परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं
केंद्र में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली जाएगी। वे किसी भी प्रकार की लिखित या मुद्रित सामग्री, कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, इलेक्ट्रॉनिक पेन, स्कैनर, लेखन पैड आदि अपने साथ न लाएं।
परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन जैसे सभी कम्युनिकेशन डिवाइस का इस्तेमाल मना है। जो अनुचित साधनों का इस्तेमाल करते हुए पाए जाएंगे, उनके नतीजे रद्द किए जाएंगे और जारी नहीं किए जाएंगे।
यूपी सीएनईटी एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट abvmucet26.co.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एबीवीएमयू की हेल्पलाइन नंबर 9889383779 या 9889383797 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]UP CNET: व्हाट्सएप-टेलीग्राम पर पेपर बेचने के दावे गलत, एडवाइजरी जारी, एसटीएफ की निगरानी में होगी परीक्षा
अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) ने पेपर लीक और प्रश्न पत्रों की बिक्री से जुड़े उन दावों को, जो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, पूरी तरह से झूठा और भ्रामक बताया है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल