UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम कल 4 बजे आएगा, वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
Abhay Pratap Singh | April 22, 2026 | 07:00 PM IST | 2 mins read
यूपीएमएसपी की वेबसाइट क्रैश होने पर विद्यार्थी एमएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से भी अपना परीक्षा परिणाम जांच सकते हैं।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 23 अप्रैल को शाम 4:00 बजे यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2026 का परिणाम जारी किया जाएगा। बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाकर यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च, तक राज्य भर में 8,000 से अधिक केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
UP Board 10th 12th Result 2026 Date: वेबसाइट क्रैश होने पर क्या करें?
यूपीएमएसपी की वेबसाइट क्रैश होने पर विद्यार्थी एमएमएस, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के माध्यम से अपना परिणाम जांच सकते हैं:
UP Board 2026 ka result kab aaega: एसएमएस से रिजल्ट कैसे जांचें?
छात्र नीचे बताए गए चरणों का पालन करके एसएमएस के माध्यम से यूपी बोर्ड 2026 का रिजल्ट जांच सकते हैं:
- सबसे पहले मोबाइल फोन के एसएमएस एप्लीकेशन को खोलें
- कक्षा 10 के लिए UP10<Space> रोल नंबर टाइप करें।
- कक्षा 12 के लिए UP12<Space> रोल नंबर टाइप करें।
- इसके बाद, मैसेज को 56263 पर भेज दें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट एमएमएस के माध्यम से प्रदर्शित होगा।
UP Board Result Date 2026: डिजिलॉकर से परिणाम कैसे जांचें?
यूपी बोर्ड की घोषणा के बाद छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से भी अपना परिणाम जांच सकते हैं:
- डिजिलॉकर वेबसाइट results.digilocker.gov.in पर जाएं या ऐप ओपन करें।
- इसके बाद, ‘एजुकेशन’ सेक्शन में जाएं और ‘UP Board/ UPMSP’ सर्च करें।
- फिर, ‘Class 10th Marksheet 2026’/ ‘Class 12th Marksheet 2026’ चुनें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर और वर्ष दर्ज करें व सबमिट करें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
UPMSP Result: उमंग ऐसे से यूपी बोर्ड रिजल्ट कैसे जांचें?
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2026 और यूपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 स्टूडेंट्स उमंग ऐप के माध्यम से भी डाउनलोड कर सकते हैं:
- प्ले स्टोर से उमंग (UMANG) ऐप डाउनलोड करें।
- मोबाइल नंबर की सहायता से पंजीकरण करें।
- सर्च बार में ‘UP Board’ टाइप करें।
- फिर, 10th Result 2026/ 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रोल नंबर (और स्कूल कोड, यदि पूछा जाए) दर्ज करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
UP Board Result 2026 Date: वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट कैसे जांचें?
- छात्र यूपीएमएसपी की वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं/ 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
UP Board Result 2026 Kab Aayega: न्यूनतम योग्यता अंक
यूपी बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार, प्रयागराज मुख्यालय से परीक्षा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद लिंक सक्रिय कर दिया जाएगा। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 में सफल होने के लिए छात्रों को न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। छात्र upresults.nic.in और resultsinfo99.com के माध्यम से भी अपना परिणाम जांच सकेंगे। यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए 52 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल