UP Board Registration 2025: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा पंजीकरण की डेट आगे बढ़ी, 25 सितंबर तक आवेदन का मौका
Saurabh Pandey | September 14, 2024 | 04:00 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क चालान जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2024 है। जबकि छात्र-छात्राओं के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2024 रखी गई है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने यूपी बोर्ड 10वीं- 12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा को आगे बढ़ा दिया है। जो छात्र यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करने से चूक गए थे, वे 25 सितंबर तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को लेट फीस के तौर पर 100 रुपये का भुगतान करना होगा।
इसके साथ ही बोर्ड ने कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की आखिरी तारीख को भी आगे बढ़ा दिया है। छात्र 20 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्कूल प्रिंसिपल 21 से 23 सितंबर के बीच छात्रों के दस्तावजों की जांच करेंगे। इसके बाद 24 से 27 सितंबर तक आवेदन करेक्शन का मौका मिलेगा।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख पहले 31 अगस्त तक थी, लेकिन इस दौरान कई उम्मीदवार आवेदन करने से चूक गए थे, जिसे देखते हुए बोर्ड ने पंजीकरण की समय-सीमा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।
यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की वार्षिक परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क चालान जमा करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2024 है। जबकि छात्र-छात्राओं के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2024 रखी गई है। पहले आवेदन की आखिरी तारीख 31 अगस्त थी और छात्र-छात्राओं के विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर थीं। जिन्हें अब बढ़ाकर 20 और 25 सितंबर कर दिया गया है।
Also read Haryana Board Exam 2025: हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए पंजीकरण 16 सितंबर से होगा शुरू
इसके अलावा 26 से 30 सितंबर के बीच स्कूल के प्रधानाचार्य छात्रों के विवरण की जांच करेंगे, जबकि 1 से 5 अक्टूबर के बीच फॉर्म में किसी भी प्रकार की त्रुटि सुधारने का मौका मिलेगा।
बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, 31 अगस्त, 2024 के बाद सभी संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों को 20 सितंबर, 2024 तक प्रति छात्र 100 के विलम्ब शुल्क के साथ परीक्षा शुल्क चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा। वहीं विलम्ब शुल्क के साथ जमा परीक्षा शुल्क की सूचना तथा छात्र, छात्राओं के शैक्षिक विवरण 25 सितंबर, 2024 दोपहर 12 बजे तक वेबसाइट पर आनलाइन अपलोड करने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल