UP Board Compartment Form: यूपी 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा आवेदन पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से करें अप्लाई
Santosh Kumar | May 7, 2024 | 09:40 AM IST | 2 mins read
इंप्रूवमेंट परीक्षा के तहत अभ्यर्थी उस एक विषय में शामिल हो सकते हैं जिसमें वे अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत अभ्यर्थी उन दो विषयों की परीक्षा दे सकते हैं जिनमें वे फेल हुए हैं।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इंटरमीडिएट और मैट्रिक परीक्षा में असफल हो गए हैं या अपने अंकों से खुश नहीं हैं, वे कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन विंडो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर खुली है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपी बोर्ड की ओर से कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि 10वीं के छात्र सुधार परीक्षा के तहत अभ्यर्थी उस एक विषय में शामिल हो सकते हैं जिसमें वे अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। वहीं कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत अभ्यर्थी उन दो विषयों की परीक्षा दे सकते हैं जिनमें वे फेल हुए हैं। कंपार्टमेंट या इंप्रूवमेंट परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 256.50 रुपये है।
UP Board 12th Compartment Exam: आवेदन शुल्क, प्रक्रिया
इसके साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा में मानविकी, वैज्ञानिक एवं वाणिज्य संकाय के अभ्यर्थी कृषि भाग-1 एवं 2 में निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्न पत्र में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा जो अभ्यर्थी प्रोफेशनल ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्न पत्र में अनुत्तीर्ण हुए हैं। वे भी कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने के लिए पात्र मानें जाएंगे। 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 306 रुपये निर्धारित है।
जो अभ्यर्थी हाई स्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिखित और प्रैक्टिकल/प्रोजेक्ट दोनों भागों और इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिखित और प्रैक्टिकल दोनों भागों में असफल हो गए हैं, उन्हें परीक्षा के दोनों भागों में उपस्थित होना होगा।
जो अभ्यर्थी किसी विषय के किसी एक भाग में अनुत्तीर्ण हैं और दूसरे भाग में उत्तीर्ण हैं, वे केवल अपने अनुत्तीर्ण भाग की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं या वे चाहें तो अनुत्तीर्ण और उत्तीर्ण दोनों भागों की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। उनकी लिखित और व्यावहारिक परीक्षाओं की तारीखें बाद में सूचित की जाएंगी।
UP Board 10th, 12th Compartment: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं- upmsp.edu.in/students/StudentHome.aspx
- होमपेज पर आवेदन प्रक्रिया से संबंधित पीडीएफ फाइल दिखाई देगी, उसे पढ़ें।
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के लिए अलग-अलग लिंक दिखाई देंगे, उन पर क्लिक करें।
- यहां पूछे गए विवरण दर्ज करें और Get Data पर क्लिक करें।
- इसके बाद आवेदन पत्र डाउनलोड करें उसमें विवरण दर्ज करें।
- शुल्क जमा करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अभ्यर्थी को निर्धारित परीक्षा शुल्क माध्यमिक शिक्षा परिषद के निम्नलिखित मद में चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करना होगा तथा हाईस्कूल इम्प्रूवमेंट/कम्पार्टमेंट परीक्षा/इंटरमीडिएट कम्पार्टमेंट परीक्षा हेतु ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्र की मूल प्रति के साथ डाउनलोड करना होगा। इसे निर्धारित अंतिम तिथि के 3 दिन के भीतर पंजीकृत डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों को भेजना आवश्यक है।
अगली खबर
]JEE Advanced 2024: जेईई एडवांस रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख आज, jeeadv.ac.in पर करें आवेदन; परीक्षा 26 मई
परीक्षा मानदंडों को पूरा करने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर JEE Advanced 2024 के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आईआईटी मद्रास 26 मई को जेईई एडवांस 2024 परीक्षा आयोजित करेगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’