UKSSSC Teacher Recruitment 2024: उत्तराखंड में सहायक अध्यापक के 1544 पदों पर भर्ती शुरू, 1 लाख से अधिक वेतन
Abhay Pratap Singh | March 25, 2024 | 10:44 AM IST | 2 mins read
उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड पद के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) द्वारा शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड के 1,544 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आयोग द्वारा उम्मीदवारों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 12 अप्रैल 2024 निर्धारित की गई है।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। उत्तराखंड सरकार के शिक्षा विभाग में असिस्टेंट टीचर भर्ती के लिए कैंडिडेट से यूकेएसएसएससी ने 22 मार्च से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
यूकेएसएसएससी सहायक अध्यापक भर्ती 2024 के तहत आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी श्रेणी के कैंडिडेट को 300 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 150 रुपये फीस का भुगतान करना होगा।
उत्तराखंड असिस्टेंट टीचर भर्ती 2024 के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Also read मोटे अनाजों पर जोर देने से उत्तराखंड में किसानों की आय 20% तक बढ़ी: आईआईएम काशीपुर
आवेदन के लिए उम्मीदवार ने कक्षा 10वीं/ 12वीं की परीक्षा उत्तराखंड में पास किया हो या फिर कैंडिडेट उत्तराखंड का निवासी होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार बीएड (बीए बीएड/ बीएससी बीएड) व यूटीईटी या सीटीईटी पेपर-2 उत्तीर्ण हो, साथ ही ग्रेजुएशन की डिग्री भी होनी अनिवार्य है।
उत्तराखंड सहायक टीचर भर्ती 2024 के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। असिस्टेंट टीचर एलटी ग्रेड 2024 भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों को 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक का प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
UKSSSC Assistant Teacher Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर यूके असिस्टेंट टीचर भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं:
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद उम्मीदवार भर्ती अनुभाग पर विजिट करें।
- अब, सहायक शिक्षक (एलटी) भर्ती संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें और मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करें और इसे डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी