UKSSSC Admit Card 2026: यूकेएसएसएससी एडमिट कार्ड लाइनमैन सहित अन्य पदों की परीक्षा के 19 अक्टूबर को होगा जारी
Abhay Pratap Singh | October 18, 2026 | 05:04 PM IST | 1 min read
यूकेएसएसएससी लाइनमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा 19 अक्टूबर को लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक व प्रशिक्षक/ अनुदेशक (ADV 74 ) पदों की लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ के माध्यम से अपने हॉल टिकट 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूकेएसएसएससी लाइनमैन एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ वोटरआईडी आदि लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
आयोग द्वारा 25 अक्टूबर, 2026 को विज्ञापन संख्या 74 में विज्ञापित लाइनमैन व मनोवैज्ञानिक के पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा प्रथम पाली में तथा प्रशिक्षक/ अनुदेशक पदों की लिखित परीक्षा द्वितीय पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी गई है।
Also read UKSSSC: उत्तराखंड स्टेनोग्राफर और पर्सनल असिस्टेंट भर्ती के लिए दस्तावेज सत्यापन की तिथियां घोषित
यूकेएसएसएससी के अनुसार, “अभ्यर्थियों के प्रवेश-पत्र अलग से अथवा डाक, ई-मेल आदि के माध्यम से जारी नहीं किए जाएंगे। यह भी सुनिश्चित कर लें कि उनके द्वारा डाउनलोड प्रवेश-पत्र पर बार-कोड भी अंकित हो। उक्त परीक्षाओं के प्रवेश-पत्र 19 अक्टूबर, 2026 से आयोग की बेवसाइट पर जारी किए जा रहे हैं।”
कैंडिडेट यूकेएसएसएससी लाइनमैन 2026 एडमिट कार्ड में अपना नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता, फोटो व हस्ताक्षर और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नवीनतम नोटिस जांचने की सलाह दी गई है।
UKSSSC Lineman Admit Card 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेएसएसएससी लाइनमैन हॉल टिकट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- ऑफिशियल वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर, ‘Admit Card & Other Link’ टैब खोजें।
- संबंधित लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट करें और एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]RRB JE Exam City 2026: आरआरबी जूनियर इंजीनियर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, सीबीटी-1 परीक्षा 27 और 28 अक्टूबर को
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल आधार कार्ड या ई-वेरिफाइड आधार का प्रिंटआउट, पासपोर्ट साइज फोटो और आवश्यक दस्तावेज/ सामग्री लाना अनिवार्य है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार