UKPSC PCS Mains Result: उत्तराखंड अपर पीसीएस मेंस का रिजल्ट जारी, psc.uk.gov.in से करें चेक
Saurabh Pandey | February 28, 2024 | 06:08 PM IST | 1 min read
उत्तराखंड अपर पीसीएस भर्ती परीक्षा 2021 मेंस का आयोजन 23 से 26 फरवरी तक किया गया था। इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य (सिविल) प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2021 मेंस लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर सफल उम्मीदवारों का रोल नंबर भी जारी किया है।
इंटरव्यू के लिए सफल उम्मीदवारों को अब डॉक्यूमेंट सत्यापन के लिए 18 मार्च को बुलाया जाएगा। इसके बारे में आयोग की वेबसाइट पर विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों के कट ऑफ अंक की सूचना इंटरव्यू के बाद अंतिम चयन परिणाम जारी होने के साथ ही वेबसाइट पर भी जारी किया जाएगा।
18 मार्च को इंटरव्यू
यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा 23 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 18 मार्च, 2024 से शुरू होने वाले इंटरव्यू राउंड के लिए के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू शुल्क और पदों की वरीयता के संबंध में अलग से एक अधिसूचना जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों की तरफ से जमा किए गए दस्तावेजों की जांच की जानी अभी बाकी है। यदि जांच के दौरान किसी भी अभ्यर्थी के दस्तावेजों में गड़बड़ी पाई जाती है तो उसका आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा मेन्स का रिजल्ट उनके द्वारा आवेदन करते समय दिए गए दस्तावेजों के आधार पर जारी किया गया है।
रिक्तियों की संख्या
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की इस भर्ती अभियान का लक्ष्य पुलिस उपाधीक्षक, वित्त अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, उप शिक्षा अधिकारी, सहायक निदेशक सांख्यिकी, जिला रजिस्ट्रार, राज्य कर अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित विभिन्न पदों पर कुल 318 रिक्तियों को भरना है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उत्तराखंड संयुक्त राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 मुख्य परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट चेक करें और डाउनलोड कर लें
- रिजल्ट का एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी