UKPSC PCS Pre Result 2024: उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स परिणाम और कटऑफ psc.uk.gov.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 28, 2024 | 05:02 PM IST | 2 mins read
उत्तराखंड पीसीएस प्री एग्जाम 2024 में सफल उम्मीदवार ही यूकेपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
नई दिल्ली: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य/ प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम घोषित कर दिया है। उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार यूकेपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 और कटऑफ अंकों की जांच कर सकते हैं।
उत्तराखंड पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट 2024 के साथ ही आयोग ने पदवार और कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अंक भी जारी किए हैं। उत्तराखंड पीसीएस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 14 जुलाई को 2024 को दो पालियों में किया गया था। उत्तराखंड पीएससी मुख्य परीक्षा 16 नवंबर से 19 नवंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी।
यूके पीसीएस प्री एग्जाम 2024 में सफल उम्मीदवार ही आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 7 सितंबर से 21 सितंबर तक यूके पीसीएस मेन एग्जाम फीस का भुगतान कर सकेंगे। उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा 2024 के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश आयोग की वेबसाइट पर जल्द उपलब्ध कराया जाएगा।
UKPSC PCS Pre Cut-Off 2024: श्रेणीवार/ उपश्रेणीवार कट-ऑफ मार्क्स
1) समेकित पद - 1) डिप्टी कलेक्टर (कार्मिक एवं सतर्कता विभाग), 2) पुलिस उपाधीक्षक (गृह विभाग), 3) जिला कमाण्डेंट, होमगार्ड (गृह विभाग), 4) सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (परिवहन विभाग), 5) जिला पंचायत राज अधिकारी (पंचायती राज विभाग), 6) जिला ग्रामोद्योग अधिकारी (सूक्ष्म, लघु एव मध्यम उद्यम विभाग), 7) वित्त अधिकारी/ कोषाधिकारी (वित्त विभाग), 8) सहायक आयुक्त, 9) राज्यकर (वित्त विभाग), 10) राज्य कर अधिकारी (वित्त विभाग), 11) सहायक नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी (श्रेणई 1) (शहरी विकास विभाग),
क्रमांक - श्रेणी/उपश्रेणी - कटऑफ अंक
- - अनारक्षित - 87.3308
- - अनारक्षित/ उ. महिला - 81.0370
- - अनारक्षित/ उ. महिला/ प्रभावित बच्चे - 53.5010
- - अनारिक्षित/ कुशल खिलाड़ी - पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं
- - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग- 87.3308
- - आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग/ उ. महिला -81.0374
- - अन्य पिछड़ा वर्ग - 87.3308
- - अन्य पिछड़ा वर्ग/ उ. महिला - 81.0366
- - अनुसूचित जाति - 77.1038
- - अनुसूचित जाति/ उ. महिला - 62.4184
- - अनुसूचित जाति/ उ. महिला/ प्रभावित बच्चे - पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं
- - अनुसूचित जाति/ कुशल खिलाड़ी - पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं
- - अनुसूचित जनजाति - 82.8734
- - अनुसूचित जनजाति/ उ. महिला - 79.4628
- - पूर्व सैनिक - 65.3032
- - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रित - 83,1350
- - पीएच (ओएल) - 64.7790
- - पीएच (सीपी) - 41.1766
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी