UIIC AO Recruitment 2026: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में एओ पदों पर भर्ती, 8 सितंबर से शुरू होगा आवेदन

Saurabh Pandey | September 7, 2026 | 03:40 PM IST | 2 mins read

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, वर्णनात्मक परीक्षा) और इंटरव्यू शामिल होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी (UIIC) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (स्केल I) के 225 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैंष आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 है।

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार का जन्म 30 जून 1996 से पहले और 30 जून 2005 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

UIIC AO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

आवेदक की श्रेणी
आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD), यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के स्थायी कर्मचारियों को छोड़कर अन्य सभी आवेदक
1000 रुपये (सेवा शुल्क सहित आवेदन शुल्क) + लागू जीएसटी
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD), यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के स्थायी कर्मचारी
आवेदन शुल्क: शून्य। हालांकि, 250 रुपये (केवल सेवा शुल्क) + लागू जीएसटी

UIIC AO Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता

  1. जनरलिस्ट - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय (जैसे इंजीनियरिंग, आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एग्रीकल्चर, डेटा साइंस आदि) में ग्रेजुएट या पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। डिग्री परीक्षा में कम से कम 60% मार्क्स (SC/ST/PwBD कैटेगरी के लिए 55%) होने चाहिए।
  2. हिंदी ऑफिसर - किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से हिंदी में मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, डिग्री लेवल पर इंग्लिश एक अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के तौर पर, या परीक्षा के माध्यम के तौर पर होनी चाहिए और 60% मार्क्स (SC/ST/PwBD कैटेगरी के लिए 55%) होने चाहिए।

UIIC AO Prelims Exam Pattern 2026: प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम प्रश्नों की संख्या अंक प्रत्येक परीक्षा की अवधि परीक्षा का माध्यम
अंग्रेजी भाषा की परीक्षा 30 30 20 मिनट अंग्रेजी
तर्कशक्ति (रीजनिंग) की परीक्षा 35 35 20 मिनट अंग्रेजी / हिंदी
संख्यात्मक अभियोग्यता (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) की परीक्षा 35 35 20 मिनट अंग्रेजी / हिंदी
कुल 100 100 60 मिनट -

Also read UP Special TET Application Form 2026: यूपी स्पेशल टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू; पात्रता और शुल्क जानें

UIIC AO Main Exam Pattern 2026: मेंस परीक्षा पैटर्न

परीक्षा का नाम प्रश्नों की संख्या अंक प्रत्येक परीक्षा की अवधि परीक्षा का माध्यम
अंग्रेजी भाषा की परीक्षा 40 50 30 मिनट अंग्रेजी
तर्कशक्ति (रीजनिंग) की परीक्षा 50 60 40 मिनट अंग्रेजी / हिंदी
संख्यात्मक अभियोग्यता (क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड) की परीक्षा 50 60 40 मिनट अंग्रेजी / हिंदी
सामान्य जागरूकता की परीक्षा (वित्तीय क्षेत्र के विशेष संदर्भ में) 40 60 30 मिनट अंग्रेजी / हिंदी
कंप्यूटर ज्ञान की परीक्षा 20 20 10 मिनट अंग्रेजी / हिंदी
कुल 200 250 150 मिनट -
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]