UGC NET June Exam 2024: यूजीसी नेट जून परीक्षा आज; ड्रेस कोड, समय और एग्जाम गाइडलाइन जानें
Abhay Pratap Singh | June 18, 2024 | 08:15 AM IST | 2 mins read
एनटीए यूजीसी नेट परीक्षा पेपर टिप्स और दिशानिर्देशों की जांच उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले ध्यानपूर्वक कर लेना चाहिए।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से आज यानी 18 जून को जून सत्र के लिए UGC NET 2024 परीक्षा आयोजित की जाएगी। यूजीसी नेट जून परीक्षा दो शिफ्ट में पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
एनटीए यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 541 परीक्षा केंद्रों पर 83 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। नेट जून परीक्षा 2024 का आयोजन ऑफलाइन ओएमआर मोड में किया जाएगा। उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर पर UGC NET एडमिट कार्ड 2024, दो पासपोर्ट साइज फोटो और एक वैध पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
अभ्यर्थियों को यूजीसी नेट एडमिट कार्ड में व्यक्तिगत विवरण, जन्म तिथि, परीक्षा तिथि व समय, आवेदन संख्या, फोटो और हस्ताक्षर तथा परीक्षा दिवस संबंधी दिशा-निर्देशों की अच्छे से जांच कर लेनी चाहिए। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति होगी।
Also read UGC NET 2024 Exam: यूजीसी नेट एग्जाम लास्ट मिनट तैयारी टिप्स जानें, परीक्षा 18 जून को
NTA UGC NET Exam Guidelines 2024: परीक्षा दिशा-निर्देश
- अपना हाल टिकट न भूलें- UGC NET 2024 एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी व दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ परीक्षा केंद्र पर ले जाना होगा।
- जल्दी पहुंचें- उम्मीदवारों को अपने निर्धारित रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटा पहले UGC NET 2024 परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
- वैध पहचान पत्र- कैंडिडेट को एक वैलिड सरकारी पहचान पत्र की मूल कॉपी जैसे आधार कार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस/ पैन कार्ड/ आदि ले जाना चाहिए।
- यूजीसी नेट परीक्षा- NTA UGC NET 2024 परीक्षा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। गलत प्रश्नपत्र प्राप्त होने पर तुरंत परीक्षा केंद्र अधिकारियों को सूचित करें।
UGC NET 2024: ड्रेस कोड
एनटीए ने परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें अनुचित साधनों के इस्तेमाल, ड्रेस कोड और क्या करें और क्या न करें के बारे में भी बताया गया है:
- NTA UGC NET 2024 परीक्षा में किसी भी व्यक्तिगत वस्तु को ले जाने की अनुमति नहीं है।
- स्टेशनरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, खाद्य पदार्थ आदि परीक्षा कक्ष में नहीं ले सकते हैं।
- उम्मीदवारों को परीक्षा कक्ष में पेन ले जाने की अनुमति दी गई है।
- परीक्षा के दौरान पूरी तरह से मौन और ध्यान केंद्रित रखना चाहिए।
- अन्य उम्मीदवारों के साथ बातचीत या संवाद करना सख्त मना है।
- परीक्षा केंद्र पर एनटीए स्टाफ या साथी परीक्षार्थियों के प्रति दुर्व्यवहार को भी कदाचार माना जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल