UGC NET June 2026 Exam: यूजीसी नेट जून परीक्षा कार्यक्रम ugcnet.nta.nic.in पर जारी, विषयवार डेटशीट जांचें
Abhay Pratap Singh | June 8, 2026 | 02:43 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले जारी की जाएगी, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने आवंटित परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2026 (UGC NET June 2026) सत्र की परीक्षा के लिए विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। यूजीसी नेट जून एग्जाम शेड्यूल 2026 के अनुसार, 22, 23, 24, 25, 29 और 30 जून को प्रत्येक दिन दो पालियों में तीन-तीन घंटे की अवधि में आयोजित की जाएगी।
यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। नोटिस में बताया गया कि, यूजीसी नेट जून 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से 8 से 10 दिन पहले उपलब्ध करा दी जाएगी, जिसमें कैंडिडेट अपना नाम, परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिला का नाम और परीक्षा तिथि व समय सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
परीक्षार्थियों के लिए यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड शहर सूचना पर्ची के बाद अलग से जारी किया जाएगा, जिसे आवेदन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके डाउनलोड कर सकेंगे। यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा कार्यक्रम डाउनलोड करने का सीधा लिंक - https://nta.ac.in/Download/Notice/Notice_20260606142500.pdf है।
UGC NET June 2026 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम
यूजीसी नेट जून 2026 एग्जाम शेड्यूल सब्जेक्टवाइज जांचने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एनटीए यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
- ‘यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा का विषयवार कार्यक्रम’ पर क्लिक करें।
- नए पेज में एक पीडीएफ ओपन होगी।
- अपने विषय कोड, परीक्षा तिथि और शिफ्ट के समय की पुष्टि करें।
यूजीसी नेट जून 2026 एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण जांच सकेंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2026 जून के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति, सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश तथा केवल पीएचडी में प्रवेश के लिए पात्रता निर्धारित करने हेतु आयोजित की जाती है। किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000 पर या ugcnet@nta.ac.in पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल