Trusted Source Image

AIBE 21 Answer Key 2026: एआईबीई 21 प्रोविजनल आंसर की जल्द आने की उम्मीद, आपत्तियां दर्ज कराने का मिलेगा मौका

Abhay Pratap Singh | June 8, 2026 | 01:51 PM IST | 2 mins read

एआईबीई प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 सभी प्रश्नपत्र सेटों ए, बी, सी और डी के लिए अलग-अलग उपलब्ध कराई जाएगी।

एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) की ओर से अखिल भारतीय बार परीक्षा (AIBE) 21 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है। बीसीआई की घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाकर एआईबीई 21 आंसर की 2026 जांच सकते हैं।

एआईबीई 21 प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर चुनौतियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। प्रत्येक आपत्ति के लिए अभ्यर्थियों को 500 रुपये का चुनौती शुल्क ऑनलाइन माध्यम में देना होगा। एआईबीई आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। एआईबीई मार्किंग स्कीम के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। एआईबीई 21 परीक्षा 7 जून को एक पाली में आयोजित की गई थी।

Also readIISER IAT Answer Key 2026: आईआईएसईआर आईएटी प्रोविजनल आंसर की जारी, 9 जून से दर्ज करें आपत्तियां

प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद एआईबीई 21 अंतिम उत्तर कुंजी तैयार और जारी की जाएगी। इसके बाद, फाइनल आंसर की के आधार पर एआईबीई 21 रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। परीक्षा में सफल होने के लिए सामान्य/ ओबीसी उम्मीदवारों को 100 में से 45 अंक और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट को 40 अंक लाने होंगे।

एआईबीई 21 परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) से प्रैक्टिस सर्टिफिकेट (CoP) प्राप्त करने के पात्र होंगे, जिसके बाद वे देश की अदालतों में वकालत कर सकेंगे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को बीसीआई की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

AIBE 21 Provisional Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एआईबीई 21 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट allindiabarexamination.com पर जाएं।
  • एआईबीई 21 प्रोविनजल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
  • एआईबीई XXI उत्तर कुंजी और प्रश्न पत्र डाउनलोड करें।
  • संभावित अंकों की गणना करें और आवश्यकता होने पर आपत्तियां उठाएं।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications