UGC NET Answer Key 2024: यूजीसी नेट 27 अगस्त से 4 सितंबर तक की परीक्षा के लिए उत्तर कुंजी जल्द होगी जारी
Abhay Pratap Singh | September 11, 2024 | 08:44 AM IST | 2 mins read
इससे पहले, एनटीए ने 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित परीक्षाओं के लिए UGC NET 2024 जून आंसर की जारी कर दी है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही यूजीसी नेट 2024 परीक्षा के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी की जा सकती है। परीक्षा एजेंसी द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर बचे हुए यूजीसी नेट 2024 पेपर की आंसर की जारी की जाएगी।
इससे पहले, एनटीए ने 21, 22 और 23 अगस्त को आयोजित परीक्षाओं के लिए UGC NET 2024 जून आंसर की जारी कर दी है। साथ ही, उत्तर कुंजी के साथ उम्मीदवारों के रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स भी जारी कर दिए हैं।
अब, एनटीए द्वारा 24 अगस्त से 4 सितंबर तक परीक्षाओं में उपस्थित हुए छात्रों के लिए यूजीसी नेट प्रारंभिक उत्तर कुंजी 2204 जारी की जाएगी।
जिन उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा जारी उत्तर कुंजी संतोषजनक नहीं लगती है, वे प्रत्येक चुनौती वाले प्रश्न के लिए 200 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। चुनौतियों की समीक्षा विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा की जाएगी और यदि आवश्यक हुआ तो उत्तर कुंजी को संशोधित किया जाएगा।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी यूजीसी नेट अंतिम उत्तर कुंजी 2024 के साथ यूजीसी नेट परिणाम 2024 जारी करेगा। यूजीसी नेट रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एनटीए की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
बता दें कि, यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा 18 जून को पेन-पेपर मोड में आयोजित होने के एक दिन बाद ही पेपर लीक के आरोपों के चलते रद्द कर दी गई थी। एनटीए द्वारा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक सीबीटी मोड में फिर से यूजीसी नेट जून 2024 परीक्षा आयोजित की गई थी।
UGC NET Answer Key 2024: कैसे डाउनलोड करें?
कैंडिडेट नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जून परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट 2024 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर विजिट।
- होमपेज पर, UGC NET 2024 प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और फाइल डाउनलोड करें।
- अपने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों का मिलान UGC NET 2024 उत्तर कुंजी से करें।
- यदि आवश्यक हो तो कैंडिडेट शुल्क भुगतान के साथ आपत्तियां उठा सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा