UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जल्द ugcnet.nta.ac.in पर होगा जारी, परीक्षा 21 अगस्त से
Abhay Pratap Singh | August 2, 2024 | 02:59 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यूजीसी नेट हाल टिकट से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगा।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही यूजीसी नेट परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर यूजीसी नेट हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा यूजीसी नेट 2024 परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
एनटीए यूजीसी नेट हाल टिकट 2024 जारी करने से पहले यूजीसी नेट सिटी स्लिप जारी करेगा। उम्मीदवार यूजीसी नेट शहर सूचना पर्ची में परीक्षा केंद्र के शहर के नाम की जांच कर सकते हैं। इसके अलावा, अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र का नाम, तिथि, समय सहित अन्य विवरण की जांच एडमिट कार्ड पर कर सकेंगे।
Also read ICAR AIEEA PG Answer Key 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी प्रोविजनल आंसर की exam.nta.ac.in/ICAR/ पर जारी
इससे पहले, यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को पेन एवं पेपर मोड में आयोजित की गई थी, जिसे बाद में परीक्षा में गड़बड़ी के आरोपों के कारण शिक्षा मंत्रालय ने रद्द कर दिया था। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं।
UGC NET Exam 2024: परीक्षा मोड
सहायक प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और पीएचडी प्रवेश के लिए यूजीसी नेट परीक्षा आयोजित की जाती है। अभी तक, यूजीसी नेट का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाता था। हालांकि, एनटीए इस बार यूजीसी नेट 2024 परीक्षा पेन एवं पेपर मोड में आयोजित करेगी।
UGC NET 2024 Admit Card: डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से यूजीसी नेट प्रवेश पत्र 2024 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक वेबसाइट ugc.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘नवीनतम अपडेट’ सेक्शन पर जाए।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और जन्मतिथि सहित लॉगिन विवरण दर्ज करें।
- अब, UGC NET 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- भविष्य के संदर्भ के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड प्रिंट कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा