UGC NET Admit Card 2024: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड ugcnet.nta.ac.in पर जारी, 21 अगस्त से शुरू होगी परीक्षा
Santosh Kumar | August 17, 2024 | 03:13 PM IST | 2 mins read
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन नेशनल एलिजिबिलिटी टेस्ट (यूजीसी नेट) 2024 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2024 आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने फिलहाल 21, 22 और 23 अगस्त को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किए हैं।
Don't Miss: UGC NET Sample Papers
यूजीसी नेट 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। एनटीए ने परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप पहले ही जारी कर दी है। यूजीसी नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 आवेदकों के लिए एनटीए वेबसाइट पर उपलब्ध है।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर यूजीसी नेट हॉल टिकट 2024 के साथ-साथ पैन कार्ड/आधार कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/वोटर आईडी आदि जैसे मूल पहचान पत्र ले जाना अनिवार्य है।
UGC NET 2024 Admit Card: परीक्षा तिथि
यूजीसी नेट 2024 जून सत्र की परीक्षा 21 अगस्त से 4 सितंबर 2024 तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले जून 2024 सत्र के लिए यूजीसी नेट परीक्षा 18 जून को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के संदेह के कारण परीक्षा 19 जून को रद्द कर दी गई थी।
यूजीसी नेट 2024 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसरों और जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।
UGC NET Admit Card 2024: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर, UGC NET Admit Card 2024 Link पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर लॉगिन विंडो दिखाई देगी।
- लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- कैप्चा कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- UGC NET Admit Card स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जारी नोटिस के अनुसार, यदि किसी उम्मीदवार को UGC NET Admit Card 2024 डाउनलोड/जांच करने में कठिनाई होती है, तो वह 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल कर सकता है।
अगली खबर
]यूजीसी का ऐलान, सीयूईटी के बाद खाली सीटों के लिए विश्वविद्यालय कर सकेंगे प्रवेश परीक्षा का आयोजन
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने सिफारिश की है कि जो छात्र सीयूईटी में शामिल हुए हैं, लेकिन उन्होंने पहले आवेदन नहीं किया है या संबंधित विश्वविद्यालय में पाठ्यक्रमों या कार्यक्रमों के लिए आवेदन नहीं किया है, उनके आवेदन पर भी विचार किया जा सकता है।"
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल