UCEED Counselling 2024: यूसीईईडी काउंसलिंग आवेदन की लास्ट डेट आज, uceed.iitb.ac.in पर करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 2, 2024 | 08:26 AM IST | 2 mins read
यूसीईईडी परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। आप परिणाम यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे द्वारा बीडीएस कार्यक्रम के लिए अंडरग्रेजुएट कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर डिजाइन (यूसीईईडी 2024) काउंसलिंग पंजीकरण विंडो आज यानी 2 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। छात्र काउंसलिंग के लिए आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। संस्थान द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया आज शाम 6 बजे तक स्वीकार की जाएगी।
सभी श्रेणियों और लिंग के आवेदकों के लिए बीडीएस प्रवेश काउंसलिंग आवेदन शुल्क 4000 रुपये है। यह शुल्क गैर-वापसी योग्य यानी नॉन-रिफंडेबल है। बता दें कि केवल वे छात्र जिन्होंने यूसीईईडी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी बैंगलोर) और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों में बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।
इसके लिए ओपन/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल वर्ग से संबंधित उम्मीदवार का जन्म 1 अक्टूबर 1999 को या उसके बाद होना चाहिए। जबकि एससी, एसटी या पीडब्ल्यूडी वर्ग से संबंधित उम्मीदवार 1 अक्टूबर 1994 या उसके बाद इसके लिए पात्र होंगे। यूसीईईडी 2024 की पहली आवंटन सूची 10 अप्रैल को जारी की जाएगी।
UCEED Counselling 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके यूसीईईडी काउंसलिंग 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर जाएं।
- अब, होमपेज पर Announcements में 'BDes Admission Application Link' पर क्लिक करें।
- पंजीकृत ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके अपने खाते में लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, वरीयता क्रम में संस्थानों का चयन करें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करके, शुल्क का भुगतान करें।
- अपने संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
Also read UCEED Result 2024: यूसीईईडी परिणाम uceed.iitb.ac.in पर जारी, आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट
BDes 2024-25 Seat Allocation: सीट आवंटन शुल्क
सीटों के आवंटन के बाद उम्मीदवारों को यूसीईईडी 2024 सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना आवश्यक है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए सीट स्वीकृति शुल्क 60,000 रुपये है। जबकि, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 15,000 रुपये का भुगतान करना होगा।
बता दें कि आईआईटी बॉम्बे ने 8 मार्च, 2024 को यूसीईईडी परिणाम 2024 की घोषणा की। जिन छात्रों ने यूसीईईडी 2024 परीक्षा में भाग लिया था, उन्हें यूसीईईडी 2024 परिणाम पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी योग्यता स्थिति की जांच कर सकते हैं।
यूसीईईडी परीक्षा 2024 आईआईटी बॉम्बे द्वारा 21 जनवरी को आयोजित की गई थी। आप परिणाम यूसीईईडी की आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in पर देख सकते हैं। इससे पहले, यूसीईईडी काउंसलिंग 2024 आवेदन अवधि 14 मार्च से 31 मार्च, 2024 थी।
अगली खबर
]CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा आवेदन का आखिरी मौका आज, ctet.nic.in पर करें अप्लाई
योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी