UCEED, CEED 2025 Answer Key: यूसीईईडी, सीईईडी ड्राफ्ट आंसर-की जारी, जानें डाउनलोड प्रक्रिया, वेबसाइट लिंक
Santosh Kumar | January 20, 2025 | 06:40 PM IST | 1 min read
शेड्यूल के अनुसार, यूसीईईडी, सीईईडी 2025 परीक्षा 19 जनवरी को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर एक पाली में आयोजित की गई थी।
Download the ebook to practice most repeated UCEED questions, important topics, PYQs, visual reasoning & design aptitude trends for effective exam prep.
Download EBookनई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे ने आज यानी 20 जनवरी को यूसीईईडी, सीईईडी 2025 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार यूसीईईडी, सीईईडी 2025 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से जारी ड्राफ्ट आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। यूसीईईडी, सीईईडी ड्राफ्ट आंसर-की 2025 डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे दी गई है।
UCEED 2027: Application Form Link | Syllabus | Exam Pattern | NAT Questions
UCEED 2027: Preparation Tips: Complete - GK | Study Material | High Weightage Topics
UCEED 2027: Most Repeated Questions | PYQ's | Top 50 Objects to Sketch
Don't Miss: UCEED Hidden Topics | Sketching Practice
उम्मीदवारों को यूसीईईडी 2025 आंसर-की डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in/2025/ पर जाना होगा, जबकि सीईईडी 2025 आंसर-की के लिए ceed.iitb.ac.in/2025 पर जाना होगा।
शेड्यूल के अनुसार, यूसीईईडी, सीईईडी 2025 परीक्षा 19 जनवरी को देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। यूसीईईडी, सीईईडी 2025 परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक ही पाली में हुई थी।
UCEED, CEED 2025 Answer Key: फाइनल आंसर-की, रिजल्ट डेट
उम्मीदवार 21 से 23 जनवरी, 2025 तक यूसीईईडी, सीईईडी 2025 आंसर-की पर टिप्पणियां/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। टिप्पणियां वेबसाइट के माध्यम से ली जाएंगी। ईमेल के माध्यम से की गई टिप्पणियां मान्य नहीं होंगी।
यूसीईईडी, सीईईडी 2025 फाइनल आंसर-की 29 जनवरी 2025 को जारी की जाएगी, जबकि रिजल्ट 7 मार्च को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
Also read JEE Advanced 2025: आईआईटी बॉम्बे के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
UCEED, CEED Answer Key 2025: आंसर-की कैसे करें डाउनलोड
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से यूसीईईडी, सीईईडी 2025 प्रोविजनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट uceed.iitb.ac.in/2025/ या ceed.iitb.ac.in/2025 पर जाएं।
- होमपेज पर यूसीईईडी, सीईईडी 2025 आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- परीक्षा की उत्तर कुंजी की पीडीएफ फाइल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- यूसीईईडी, सीईईडी आंसर-की के माध्यम से अपने अंको की गणना करें।
- पीडीएफ फाइल डाउनलोड करें और यदि आवश्यक हो तो आपत्ति दर्ज करें।
अगली खबर
]JEE Main 2025 Guidelines: जेईई मेन सेशन 1 एग्जाम 22 जनवरी से शुरू, जानें उम्मीदवारों के लिए एनटीए की गाइडलाइन
एनटीए ने 22, 23, और 24 जनवरी की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 पहले ही जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा बनाए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच