Symbiosis Entrance Test 2025: सिम्बायोसिस एंट्रेस टेस्ट फेज 1 हाल टिकट set-test.org पर जारी, परीक्षा 5 मई को
Abhay Pratap Singh | April 25, 2025 | 05:37 PM IST | 2 mins read
सिम्बायोसिस एसईटी 2025 फेज 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एसईटी आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: सिम्बायोसिस इंटरनेशनल डीम्ड यूनिवर्सिटी (SIU) ने आज यानी 25 अप्रैल को सिम्बायोसिस एंट्रेंस टेस्ट (SET) फेज 1 परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट set-test.org के माध्यम से सिम्बायोसिस एंट्रेस टेस्ट फेज 1 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसईटी 2025 फेज 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एसईटी आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सिम्बायोसिस एंट्रेस टेस्ट में कुल 60 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर में अंग्रेजी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल अवेयरनेस और एनालिटिकल व लॉजिकल रीजनिंग से प्रश्न शामिल होंगे।
अधिसूचना के अनुसार, SET 2025 फेज 1 परीक्षा 5 मई को आयोजित की जाएगी। पेपर की अवधि 60 मिनट तय की गई है। सिम्बायोसिस एंट्रेस टेस्ट 2025 फेज 2 की परीक्षा 11 मई को आयोजित की जाएगी और एसईटी 2025 फेज 2 एडमिट कार्ड 30 अप्रैल को डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
सिम्बायोसिस एंट्रेस टेस्ट एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा समय और परीक्षा केंद्र का विवरण सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर वैध आईडी प्रूफ के साथ SET एडमिट कार्ड ले जाना होगा। हाल टिकट के बिना अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नोटिस में कहा गया कि, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों पर स्मार्टफोन, कैलकुलेटर, स्मार्ट वॉच आदि सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं ले जानें की सलाह दी गई है। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
Symbiosis SET Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से एसईटी फेज 1 हाल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं:
- SET की आधिकारिक वेबसाइट set-test.-org पर जाएं।
- एसईटी फेज 1 परीक्षा प्रवेश पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- एसईटी 2025 एडमिट कार्ड जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन