Supreme Court Recruitment 2024: सुप्रीम कोर्ट में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, 23 अगस्त से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | August 20, 2024 | 11:13 AM IST | 2 mins read
जूनियर कोर्ट अटेंडेट भर्ती 2024 के तहत चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 46,210 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया (Supreme Court of India) की ओर से जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (कुकिंग नोइंग) के 80 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट sci.gov.in पर 23 अगस्त से शुरू की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट जेसीए भर्ती 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की आखिरी तिथि 12 सितंबर 2024 तय की गई है। जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती अभियान के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन रिटन टेस्ट, प्रैक्टिकल ट्रेड स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा में 100 अंकों के ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे।
Junior Court Attendant Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन से पहले कैंडिडेट शैक्षणिक मानदंड की जांच कर लें:
- उम्मीदवार सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी बोर्ड या संस्थान से कक्षा 10वीं की परीक्षा पास हो।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कुकिंग या कलिनरी आर्ट (पाककला) में न्यूनतम एक वर्षीय पूर्णकालिक डिप्लोमा हो।
- भूतपूर्व सैनिक जिनके पास कुकिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा नहीं है, वे भी आवेदन के लिए पात्र होंगे। उनके पास सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी कुकिंग/केटरिंग क्षेत्र में ट्रेड/योग्यता प्रमाणपत्र हो।
- उम्मीदवार के पास किसी प्रतिष्ठित होटल/ रेस्तरां/ सरकारी विभाग/ उपक्रम आदि में खाना पकाने का कम से कम तीन वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। रिजर्व श्रेणी के आवेदकों को सामान्य आयु सीमा में छूट दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के उन कर्मचारियों के लिए कोई आयु सीमा नहीं होगी, जिन्होंने रजिस्ट्री में 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर ली है।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के आवेदकों को 400 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ईएसएम/ एफएफ के आश्रित/ विधवा/ तलाकशुदा महिलाएं/ न्यायिक रूप से अलग हुई महिलाएं (पुनर्विवाहित नहीं) के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Supreme Court Cooking Knowing Recruitment 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से एससी जेसीए आवेदन फॉर्म 2024 भर सकेंगे:
- एससीआई की ऑफिशियल वेबसाइट www.sci.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, नोटिस सेक्शन के तहत ‘रिक्रूटमेंट’ टैब पर क्लिक करें।
- ‘जूनियर कोर्ट अटेंडेंट (कुकिंग नॉलेज) - 2024’ लिंक खोजें और ‘ऑनलाइन आवेदन करें’ पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- भरे गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’