Supreme Court AOR Result 2024: सुप्रीम कोर्ट एओआर रिजल्ट sci.gov.in पर जारी, 356 एडवोकेट उत्तीर्ण
Abhay Pratap Singh | January 24, 2025 | 09:43 AM IST | 2 mins read
एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड जून 2024 परीक्षा में शामिल होने के लिए 1,205 वकीलों ने आवेदन किया था। हालांकि, कई एडवोकेट अनुपस्थित रहे।
नई दिल्ली: भारत के सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court of India) ने सुप्रीम कोर्ट एओआर परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा 2024 (AOR 2024) में उपस्थित हुए कैंडिडेट एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in के माध्यम से एओआर 2024 रिजल्ट और एओआर मार्कशीट की जांच कर सकते हैं।
एओआर जून 2024 रिजल्ट में 356 एडवोकेट उत्तीर्ण हुए हैं। एओआर 2024 परिणाम में एसआर नंबर, रोल नंबर और उम्मीदवार के नाम जैसे विवरण की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवार परिणाम पीडीएफ के साथ ही एओआर 2024 पेपर-वाइज मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं। एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा साल में एक बार आयोजित की जाती है।
सुप्रीम कोर्ट ने 10 से 14 जून 2024 तक AOR जून 2024 का आयोजन किया था। पेपर 1 की परीक्षा 10 जून को, पेपर 2 की परीक्षा 11 जून को, पेपर 3 और पेपर 4 की परीक्षा 14 जून व 15 जून 2024 को आयोजित की गई थी। एओआर जून परीक्षा एक ही शिफ्ट में ऑफलाइन मोड में आयोजित की गई थी।
Also read JEE Main 2025 Live: जेईई मेन जनवरी 24 शिफ्ट 1, 2 एग्जाम आज; गाइडलाइंस, ड्रेस कोड और एनालिसिस जानें
एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड एग्जाम 2024 में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में 50 प्रतिशत और कुल मिलाकर 60% अंक हासिल करने होंगे। जानकारी के मुताबिक, पिछले प्रयास में सभी पेपरों में अनुत्तीर्ण तथा पहले ही पांच बार परीक्षा दे चुके उम्मीदवार दोबारा परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं।
सर्वोच्च न्यायालय नियम, 2013 के अंतर्गत एडवोकेट्स-ऑन-रिकॉर्ड परीक्षा से संबंधित विनियमों के विनियम 11(i) के अनुसार 101 अभ्यर्थी और विनियमन 11(ii) के अनुसार 81 अभ्यर्थी पुनः परीक्षा देने के पात्र हैं। कुल 1,205 वकीलों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, हालांकि कई अनुपस्थित भी रहे।
AOR June 2024 Result: एओआर जून 2024 परिणाम कैसे जांचें?
एओआर परिणाम 2024 पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
- आधिकारिक वेबसाइट sci.gov.in/aor-examination/ पर जाएं।
- एओआर जून 2024 परिणाम पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- AOR 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे जांचें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन