SSC CPO Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

Saurabh Pandey | September 10, 2026 | 02:38 PM IST | 2 mins read

एसएससी ने दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

SSC CGL Complete Guide

Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.

Download EBook
कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने दिल्ली पुलिस और सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (CAPFs) में सब-इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (फायर) के पदों के लिए कुल 1871 रिक्तियों की घोषणा की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 है। सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद उम्मीदवारों को 8 से 10 अक्टूबर तक इसमें करेक्शन का अवसर दिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। यानी कि आवेदक का जन्म 2 अगस्त 2001 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद नहीं होना चाहिए। सीआईएसएफ में सब-इंस्पेक्टर (Fire) के पद के लिए निर्धारित आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच है। इसके लिए आवेदक का जन्म 2 अगस्त 1996 से पहले और 1 अगस्त 2008 के बाद नहीं होना चाहिए। दोनों ही भर्तियों के लिए आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

SSC CPO Recruitment 2206: आवेदन शुल्क

दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और आरक्षण के लिए पात्र अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और पूर्व-सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकता है।

SSC CPO Recruitment 2026: रिक्तियों की संख्या

एसएससी सीपीओ भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस एसआई पुरुष वर्ग की रिक्तियों का विवरण निम्नलिखित है-

विवरण
अनारक्षित
अन्य पिछड़ा वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
कुल
ओपन (सामान्य)
77
49
27
13
18
184
भूतपूर्व सैनिक (अन्य)
05
03
02
01
01
12
भूतपूर्व सैनिक (विशेष श्रेणी)
05
02
01
-
01
09
कुल रिक्तियां
87
54
30
14
20
205

SSC CPO Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस एसआई महिला वर्ग

विवरण
अनारक्षित
अन्य पिछड़ा वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
कुल
ओपन (सामान्य)
47
30
16
08
11
112
कुल रिक्तियां
47
30
16
08
11
112

Also read UP TGT 2022 College Allotment Result: यूपी टीजीटी कॉलेज अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, 2373 को आवंटित हुई संस्था

SSC CPO Recruitment 2026: सीएपीएफ रिक्तियों की संख्या

फोर्स
लिंग
अनारक्षित
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
अन्य पिछड़ा वर्ग
अनुसूचित जाति
अनुसूचित जनजाति
कुल
कुल योग
सीआरपीएफ
पुरुष (Male)
90
23
61
34
17
225
254

महिला (Female)
12
3
8
4
2
29

बीएसएफ
पुरुष (Male)
178
43
117
65
32
435
457

महिला (Female)
9
2
6
3
2
22

आईटीबीपी
पुरुष (Male)
89
21
30
18
1
159
187

महिला (Female)
16
4
5
3
0
28

सीआईएसएफ
पुरुष (Male)
82
20
54
30
14
200
250

महिला (Female)
21
5
13
7
4
50

एसएसबी
पुरुष (Male)
103
11
18
16
6
154
172

महिला (Female)
1
6
7
3
1
18

कुल
पुरुष
542
118
280
163
70
1173
1320

महिला
59
20
39
20
9
147

सीएपीएफ एसआई (फायर) रिक्तियों की संख्या

श्रेणी
कुल
कुल रिक्तियां
अनारक्षित (UR)
74
74
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
75
75
अनुसूचित जाति (SC)
52
52
अनुसूचित जनजाति (ST)
16
16
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)
17
17
कुल
234
234
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]