SSC Stenographer Skill Test Result: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी कौशल परीक्षा परिणाम ssc.gov.in पर घोषित
Abhay Pratap Singh | March 27, 2025 | 09:25 PM IST | 1 min read
एसएससी स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट रिजल्ट नोटिस के अनुसार, कुछ एससी उम्मीदवार यूआर कट-ऑफ स्तर पर योग्य हो गए हैं और उन्हें उनकी संबंधित श्रेणियों में शामिल किया गया है।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज यानी 27 मार्च को एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर कौशल परीक्षा परिणाम 2023 और 2024 घोषित कर दिया है। ग्रेड सी स्किल टेस्ट में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी स्किल टेस्ट रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी की आधिकारिक नोटिस के अनुसार, वर्ष 2023 से कुल 42 उम्मीदवार और 2024 चक्र से 65 उम्मीदवार अगले चरण के लिए योग्य हैं, जिसमें वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR) का मूल्यांकन शामिल है। एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी स्किल टेस्ट 2023, 2024 के लिए 6 दिसंबर, 2024 को आयोजित किया गया था।
सूचना में आगे कहा गया कि, “आयोग द्वारा ग्रेड ‘सी’ स्टेनोग्राफर लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2023 और 2024 के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम 14.06.2024 को घोषित किया गया, जिसमें वर्ष 2023 के लिए 441 उम्मीदवार और वर्ष 2024 के लिए 485 उम्मीदवार कौशल परीक्षा में उपस्थित होने के लिए योग्य थे।”
नोटिस के अनुसार, “एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी परिणाम प्रोविजनल हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक सूचना के अनुसार सभी पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है।” एसएससी ने आगे कहा कि प्रश्नपत्रों के साथ अंतिम उत्तर कुंजी और योग्य/अयोग्य उम्मीदवारों के अंक जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
एसएससी स्टेनो ग्रेड सी भर्ती 2023 और 2024 के लिए चयन प्रक्रिया के अगले चरण में योग्य उम्मीदवारों के लिए वार्षिक प्रदर्शन मूल्यांकन रिपोर्ट (APAR) का मूल्यांकन शामिल है। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
कौशल परीक्षा में गलतियों के प्रतिशत के आधार पर निर्धारित श्रेणीवार कट-ऑफ:
| कैटेगरी | एससी | एसटी | यूआर | टोटल | पीडब्ल्यूबीडीएस |
|---|---|---|---|---|---|
| कटऑफ इन मिस्टेक्स (up to) | 7% | 7% | 5% | - | 7% |
| 2023 के लिए उपलब्ध उम्मीदवार | 10 | - | 32 | 42 | 00 |
| 202 के लिए उपलब्ध उम्मीदवार | 14 | 1 | 50 | 65 | 00 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार