SSC CPO Result 2024: एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ पीईटी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, आगे की प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | April 23, 2025 | 07:47 AM IST | 2 mins read
एसएससी सब-इंस्पेक्टर पेपर-2 परीक्षा आयोग 37 उम्मीदवारों के लिए 30 अप्रैल, 2025 को गुवाहाटी (असम) में आयोजित करेगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ 2024 परीक्षा के तहत 37 उम्मीदवारों के लिए संशोधित एसएससी सीपीओ पीईटी/पीएसटी परिणाम जारी किया है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीपीओ पीईटी रिजल्ट नोटिस की जांच कर सकते हैं।
दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा, 2024 में सब-इंस्पेक्टर के पेपर-1 का परिणाम आयोग द्वारा 2 सितंबर, 2024 को घोषित किया गया, जिसमें 83614 उम्मीदवारों को विभिन्न सूचियों के तहत योग्य घोषित किया गया। योग्य उम्मीदवारों के लिए पीईटी/पीएसटी आयोजित किया गया और पेपर-2 में उपस्थित होने के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करते हुए 3 फरवरी, 2025 को परिणाम घोषित किया गया था।
हालांकि, नोडल बल यानी बीएसएफ की सिफारिशों के आधार पर 144 उम्मीदवारों के पीईटी/पीएसटी के परिणाम को 5 मार्च, 2025 को संशोधित किया गया था और उन्हें निर्धारित ऊंचाई मानकों को पूरा नहीं करने के कारण पीईटी/पीएसटी में योग्य नहीं घोषित किया गया था।
आयोग ने कहा कि उसे इन 144 उम्मीदवारों की ऊंचाई के माप में कुछ विसंगतियां मिली हैं। आयोग ने बीएसएफ के परामर्श से मामले की फिर से जांच की और इन उम्मीदवारों का 16 अप्रैल, 2025 को पुनर्मूल्यांकन किया गया। जिनमें से 86 उम्मीदवार ऊंचाई के पुनर्मूल्यांकन के लिए उपस्थित हुए और 37 उम्मीदवारों को पीईटी/पीएसटी में योग्य घोषित किया गया।
नोटिस में कहा गया कि, बीएसएफ की सिफारिश के आधार पर संलग्न सूची के अनुसार इन 37 उम्मीदवारों के पीईटी/पीएसटी के परिणाम को संशोधित किया गया है और वे पीईटी/पीएसटी में योग्य हैं और पेपर-2 में उपस्थित होने के लिए पात्र हैं।” एसएससी ने स्पष्ट किया कि 3 फरवरी और 5 मार्च को घोषित एसएससी एसआई, सीएपीएफ के परिणाम अपरिवर्तित रहेंगे।
इन 37 उम्मीदवारों के लिए पेपर-2 30 अप्रैल को गुवाहाटी (असम) में आयोजित किया जाएगा। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 25 अप्रैल, 2025 से डाउनलोड के लिए https://ssc.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। एसएससी के अनुसार, परीक्षा के दौरान प्रवेश प्रमाण पत्र आयोग द्वारा अपने पास रख लिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम