SSC Selection Post 13 Exam Date: एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 13 एग्जाम डेट घोषित, 24 जुलाई से परीक्षा, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | July 15, 2025 | 07:49 PM IST | 1 min read
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती 2025 के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 2-3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 परीक्षा 2025 की तारीखों की घोषणा कर दी है। विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में 2423 रिक्तियों को भरने के लिए यह परीक्षा 24 जुलाई से 1 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस संबंध में अपनी वेबसाइट ssc.gov.in पर आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। एसएससी भर्ती परीक्षा 24, 25, 26, 28, 29, 30, 31 जुलाई और 1 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी।
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट 2025 फेज 13 एक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीई) होगी जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का होगा और गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की नकारात्मक अंकन प्रणाली लागू होगी।
SSC Selection Post 13 Admit Card: एडमिट कार्ड जल्द
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 भर्ती 2025 के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा से 2-3 दिन पहले आयोग की वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश प्रमाण पत्र का प्रिंटआउट अवश्य लाना होगा।
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट भर्ती प्रक्रिया में, सीबीई उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को अगले चरण, यानी दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है। यह दस्तावेज सत्यापन संबंधित पद श्रेणियों के क्षेत्रीय कार्यालयों में किया जाता है।
इसके लिए अभ्यर्थियों को संबंधित क्षेत्रीय वेबसाइट से कॉल लेटर जारी किया जाएगा। दस्तावेज़ सत्यापन के समय शैक्षिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जन्म प्रमाण पत्र आदि जमा करने होंगे। इसके बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
एसएससी सेलेक्शन पोस्ट फेज 13 के लिए ऑनलाइन आवेदन 2 जून 2025 को शुरू हुए और 23 जून 2025 को समाप्त हुए। उम्मीदवार परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार