SSC Application Correction: एसएससी कांस्टेबल, एसआई सहित कई परीक्षाओं के लिए एप्लीकेशन करेक्शन डेट्स रिवाइज्ड
Saurabh Pandey | October 22, 2025 | 10:31 PM IST | 1 min read
आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर 2025 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है और स्लॉट चयन शुरू किया है। हाल ही में सेल्फ-स्लॉट चयन सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उम्मीदवार अब अपना पसंदीदा शहर, तिथि और शिफ्ट चुन सकते हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल और सब-इंस्पेक्टर सहित विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र सुधार की तिथियों में संशोधन किया है।
यह संशोधन पंजीकरण की अंतिम तिथि में किए गए विस्तार को देखते हुए किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर संशोधित तिथियां देख सकते हैं।
आयोग ने संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर 2025 की परीक्षा तिथि में संशोधन किया है और स्लॉट चयन शुरू किया है। हाल ही में सेल्फ-स्लॉट चयन सुविधा शुरू की है, जिसके तहत उम्मीदवार अब अपना पसंदीदा शहर, तिथि और शिफ्ट चुन सकते हैं।
एसएससी ने दिल्ली पुलिस कांस्टेबल परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी 31 अक्टूबर तक बढ़ा दी है।
SSC Application Form Correction: संशोधित करेक्शन तिथियां
एसएससी की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि विभिन्न परीक्षाओं के लिए 'ऑनलाइन आवेदन पत्र सुधार विंडो' और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की तिथियों को संशोधित करने का निर्णय लिया गया है, जो निम्नानुसार है-
|
परीक्षा का नाम
|
ऑनलाइन आवेदन पत्र संशोधन विंडो और सुधार शुल्क के ऑनलाइन भुगतान की संशोधित तिथि
|
|---|---|
|
कांस्टेबल (ड्राइवर) – पुरुष, दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025
|
31.10.2025 से 02.11.2025 (रात 11 बजे तक)
|
|
हेड कांस्टेबल [सहायक वायरलेस ऑपरेटर (AWO) / टेलीप्रिंटर ऑपरेटर (TPO), दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025
|
31.10.2025 से 02.11.2025 (रात 11 बजे तक)
|
|
कांस्टेबल (एक्जीक्यूटिव) – पुरुष एवं महिला, दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025
|
7.11.2025 से 9.11.2025 (रात 11 बजे तक)
|
|
हेड कांस्टेबल (मंत्रालयिक), दिल्ली पुलिस परीक्षा, 2025
|
5.11.2025 से 7.11.2025 (रात 11 बजे तक)
|
|
उप-निरीक्षक, दिल्ली पुलिस एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs) परीक्षा, 2025
|
3.11.2025 से 5.11.2025 (रात 11 बजे तक)
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार