SSC Recruitment Exams: एसएससी भर्ती परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थी अब मोबाइल ऐप से कर सकेंगे आवेदन
Santosh Kumar | June 6, 2025 | 10:27 AM IST | 1 min read
अधिकारी ने बताया कि 'माई एसएससी ऐप' गांवों से आने वाले अभ्यर्थियों समेत सभी अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगा।
नई दिल्ली: सरकारी नौकरी के इच्छुक अभ्यर्थी अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के लिए मोबाइल ऐप (एप्लीकेशन) के जरिए आवेदन कर सकते हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने गुरुवार (6 जून) को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि 'माई एसएससी ऐप' गांवों से आने वाले अभ्यर्थियों समेत सभी अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगा। चेयरमैन ने बताया कि अब सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए इस ऐप के जरिए आवेदन किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि अब फॉर्म जमा करने के लिए साइबर कैफे या किसी ऑपरेटर की जरूरत नहीं होगी। गोपालकृष्णन ने कहा कि उम्मीदवार ऐप पर ही आधार ओटीपी और चेहरे की प्रमाणीकरण के जरिए अपनी पहचान साबित कर सकते हैं।
SSC Recruitment Exams: आवेदन की पूरी प्रक्रिया अब ऐप पर
एसएससी चेयरमैन ने कहा कि क्यूबेशन कंसल्टिंग फर्म द्वारा बनाया गया यह ऐप अभ्यर्थियों के लिए काफी मददगार साबित होगा। फर्म के सीईओ रवि कुमार ने कहा कि एसएससी के साथ काम करना हमारे लिए खुशी की बात है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन से लेकर आवेदन तक की पूरी प्रक्रिया मोबाइल ऐप पर ही कर सकते हैं। पहले एसएससी की वेबसाइट से आवेदन किए जाते थे, लेकिन जारी नोटिस के अनुसार अब पूरी प्रक्रिया ऐप पर ही होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच