SSC MTS Havaldar Result 2024: एसएससी एमटीएस हवलदार रिजल्ट 2024 कब आएगा, लेटेस्ट अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | December 17, 2024 | 10:42 AM IST | 2 mins read
एसएससी एमटीएस हवलदार 2024 प्रोविजनल आंसर की 29 नवंबर को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर थी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही एसएससी एमटीएस हवलदार 2024 का परिणाम जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) और हवलदार (CBIC और CBN) परीक्षा, 2024 में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी एमटीएस हवलदार रिजल्ट 2024 जांच सकेंगे।
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
जानकारी के मुताबिक, आयोग परीक्षा की अंतिम तिथि के एक महीने के भीतर परिणाम घोषित करता है। एमटीएस और हवलदार परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 29 नवंबर को जारी की गई थी और आपत्तियां उठाने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर थी। परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर 2024 तक आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र होंगे। एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती अभियान के माध्यम से आयोग का लक्ष्य एमटीएस और हवलदार के 9,583 रिक्त पदों को भरना है। जिनमें से 6,144 पद मल्टी-टास्किंग स्टाफ (गैर-तकनीकी) के लिए और 3,439 पद हवलदार के लिए हैं।
Also read SSC GD Results 2024: एसएससी कांस्टेबल जीडी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, जानें मेरिट लिस्ट, कटऑफ
एसएससी एमटीएस हवलदार भर्ती 2024 के तहत कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम (CBE) को दो अनिवार्य सत्रों में बांटा गया था, जिनमें से प्रत्येक सत्र की अवधि 45 मिनट थी। पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल थे। केवल दूसरे सत्र में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग (-1) का प्रावधान था।
फिजिकल टेस्ट के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 15 मिनट में 1600 मीटर की वॉकिंग तथा महिला अभ्यर्थियों को 20 मिनट में 1 किलोमीटर की वॉकिंग पूरी करनी होगी। पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157 सेमी तथा महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
SSC MTS Results 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार परिणाम देखने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एसएससी एमटीएस परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एसएससी एमटीएस हवलदार 2024 परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा