SSC JHT Recruitment 2024: एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक भर्ती पंजीकरण का कल आखिरी दिन, परीक्षा शेड्यूल, पात्रता
Saurabh Pandey | August 24, 2024 | 02:13 PM IST | 1 min read
एसएससी जेएचटी भर्ती परीक्षा में दो पेपर शामिल होंगे। पेपर I कंप्यूटर आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाएगा, और पेपर II लिखित या वर्णनात्मक मोड में होगा।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की तरफ से जूनियर हिंदी अनुवादक (जेएचटी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया कल यानी 25 अगस्त को समाप्त हो जाएगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक भर्ती 2024 के लिए आवेदन सुधार विंडो 4 से 5 सितंबर तक खुली रहेगी। सफलतापूर्क आवेदन करने वाले उम्मीदवार आवेदन पत्र में सुधार कर सकेंगे।
SSC JHT Recruitment 2024: आयुसीमा
एसएससी जूनियर हिंदी अनुवादक भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
SSC JHT Recruitment 2024: आवेदन शुल्क
एसएससी जेएचटी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले जनरल, ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी, एसटी, ईएसएम और महिला उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
SSC JHT,SHT Recruitment 2024: पात्रता मानदंड
- जूनियर अनुवादक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अनुवाद डिप्लोमा या 2 साल के अनुवाद अनुभव के साथ हिंदी/अंग्रेजी में मास्टर डिग्री प्राप्त करनी होगी।
- सीनियर हिंदी अनुवादक - उम्मीदवारों के पास हिंदी, अंग्रेजी में मास्टर डिग्री के साथ अनुवाद डिप्लोमा या 3 साल का अनुवाद अनुभव होना चाहिए।
Also read NPCIL Recruitment 2024: एनपीसीआईएल स्टाइपेंडरी ट्रेनी भर्ती पंजीकरण npcilcareers.co.in पर शुरू
SSC JHT Recruitment 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन पंजीकरण की तिथि - 2 अगस्त 2024
- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि और समय - 25 अगस्त, 2024, रात 11 बजे तक।
- ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि और समय - 26 अगस्त, 2024, रात 11 बजे तक।
- आवेदन सुधार विंडो - 4 सितंबर से 5 सितंबर, 2024 तक।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर- I)- अक्टूबर-नवंबर, 2024
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल