SSC JE 2024 Paper 1 Result Out: एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड
Saurabh Pandey | August 20, 2024 | 08:41 PM IST | 2 mins read
एसएससी जेई भर्ती में दो लिखित परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 शामिल है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए पात्र उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से बुलाया जाएगा।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर (जेई) पेपर 1 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 20 अगस्त को घोषित कर दिया है। एसएससी जेई पेपर 1 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जेई 2024 पेपर 1 रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल, जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।
एसएससी जेई पेपर 1 रिजल्ट के मुताबिक कुल 16,223 उम्मीदवारों ने एसएससी जेई 2024 पेपर 2 परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है। इसमें से 11,765 उम्मीदवार सिविल इंजीनियरिंग पदों के लिए और 4,458 उम्मीदवार इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल इंजीनियरिंग पदों के लिए योग्य घोषित किए गए हैं। वहीं 7 उम्मीदवारों के रिजल्ट कोर्ट के आदेश के कारण रोक दिए गए हैं।
SSC JE Result 2024: फाइनल आंसर की डेट
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एसएससी जेई परीक्षा के पेपर 2 का शेड्यूल जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। आयोग 22 अगस्त, 2024 को अपनी वेबसाइट पर पेपर 1 के लिए प्रश्न पत्र और प्रतिक्रिया पत्रक के साथ अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा।
SSC JE Result 2024: परीक्षा तिथि
आयोग ने एसएससी जेई 2024 परीक्षा 5, 6 और 7 जून 2024 को कई पालियों में आयोजित की थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सिविल, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल जूनियर इंजीनियर पदों के लिए कुल 1,765 रिक्तियों को भरना है।
एसएससी जेई भर्ती में दो लिखित परीक्षा पेपर 1 और पेपर 2 शामिल है। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच के लिए पात्र उम्मीदवारों को आयोग की तरफ से बुलाया जाएगा।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि आयोग 22 अगस्त, 2024 को आधिकारिक वेबसाइट पर योग्य और गैर-योग्य दोनों उम्मीदवारों के अंक भी अपलोड करेगा। उम्मीदवार 5 सितंबर, 2024 तक अपने अंक देख सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संबंधित स्कोरकार्ड और प्रश्न पत्र सह प्रतिक्रिया पत्रक का प्रिंटआउट ले लें, क्योंकि यह दी गई समय सीमा के बाद उपलब्ध नहीं होगा।
SSC JE Result 2024: डाउनलोड की प्रक्रिया
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “रिजल्ट” बटन पर क्लिक करें।
- अब यहां एसएससी द्वारा जारी सभी परिणामों की सूची दी गई है।
- एसएससी जेई परिणाम, मेरिट सूची (ग्रेड-सी, और डी), और कटऑफ पीडीएफ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]India Post GDS Result 2024: इंडिया पोस्ट जीडीएस रिजल्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी, मेरिट लिस्ट करें चेक
जिन उम्मीदवारों ने इंडिया पोस्ट जीडीएस पदों के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in या indiapostonline.cept.gov.in की मदद से परिणाम देख सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’