SSC Grade C Result 2017: एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 का अंतिम परिणाम जारी, देखें डाउनलोड लिंक
Abhay Pratap Singh | January 26, 2024 | 12:21 PM IST | 1 min read
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने 25 जनवरी को एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर एलडीसीई 2017 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। एसएससी ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जाम का आयोजन 21 अक्टूबर 2022 को किया गया था।
इस भर्ती अभियान के तहत केंद्रीय सचिवालय स्टेनोग्राफर सर्विस ग्रेड 'सी', भारतीय विदेश सेवा के स्टेनोग्राफर कैडर (बी) ग्रेड- II, सेना मुख्यालय स्टेनोग्राफर सेवा ग्रेड-सी, रेलवे बोर्ड सचिवालय स्टेनोग्राफर सेवा ग्रेड-सी व भारत निर्वाचन आयोग स्टेनोग्राफर सेवा ग्रेड-सी के पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
एसएससी ने ग्रेड सी स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा 2017 का रिजल्ट 13 अप्रैल 2023 को जारी किया था। इस परीक्षा में 249 उम्मीदवार स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में शामिल होने के पात्र पाए गए थे, जिसका आयोजन 9 जुलाई 2023 को किया गया। स्किल टेस्ट रिजल्ट 3 दिसंबर 2023 को जारी हुआ, जिसके बाद स्किल टेस्ट में पास उम्मीदवारों के एपीएआर का मूल्यांकन किया गया।
जो उम्मीदवार ग्रेड सी स्टेनोग्राफर लिमिटेड डिपार्टमेंटल कंपटेटिव एग्जाम 2017 के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर देख सकते हैं।
SSC Grade C Result 2017: यहां से डाउनलोड करें
नीचे बताए गए चरणों का पालन कर एसएससी ग्रेड फाइनल रिजल्ट 20217 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
-
फिर "Declaration of Final Result of Grade C Stenographers Limited Departmental Competitive Examination, 2017" लिंक पर क्लिक करें।
-
जिसके बाद पीडीएफ फाइल में फाइनल रिजल्ट शो होगा।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए उम्मीदवार प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच