SSC GD Constable Final Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट घोषित, चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी
Santosh Kumar | January 15, 2026 | 10:27 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी भर्ती में बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ और एनसीबी जैसी फोर्सेज में पद शामिल हैं।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर सीएपीएफ, एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी), और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह रिजल्ट उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने सीबीई, पीईटी, पीएसटी, डीवी और डीएमई सफलतापूर्वक पास किया। एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट में 53,690 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है।
एसएससी जीडी भर्ती में बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसबी, आईटीबीपी, एआर, एसएसएफ और एनसीबी जैसी फोर्सेज में पद शामिल हैं। चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर, कटऑफ मार्क्स और मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विभिन्न अदालती आदेशों के कारण, 84 उम्मीदवारों के लिए वैकेंसी आरक्षित कर दी गई हैं। 9 उम्मीदवारों के बारे में सिफारिशें अदालती मामलों के नतीजे पर निर्भर करेंगी। इसके अलावा, 2003 उम्मीदवारों के अंतिम नतीजे रोक दिए गए हैं।
SSC GD Constable Final Result 2025: जीडी कांस्टेबल रिजल्ट विवरण
अपॉइंटमेंट के लिए प्रोविजनली 4,817 महिला कैंडिडेट्स की लिस्ट और 43,296 पुरुष कैंडिडेट्स की लिस्ट जारी की गई है। सभी कैंडिडेट्स के डिटेल्ड मार्क्स समय आने पर एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
345 उम्मीदवारों का रिजल्ट प्रोसेस नहीं किया गया है क्योंकि इन उम्मीदवारों को संबंधित रीजनल ऑफिसों ने कमीशन की आगे की परीक्षाओं में बैठने से रोक दिया है। इन सभी उम्मीदवारों की एक पीडीएफ लिस्ट-4 के रूप में अटैच है।
Also read SSC GD Constable Result 2025 (Out) Live: एसएससी जीडी कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ
SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी रिजल्ट कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए 'रिजल्ट' सेक्शन पर क्लिक करें।
- एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
- इसमें अपने रोल नंबर की जांच करें और डाउनलोड करें।
यदि कोई उम्मीदवार आखिरकार चुन लिया जाता है और फाइनल रिजल्ट घोषित होने के छह महीने के अंदर उसे अलॉट की गई फोर्स से कोई कम्युनिकेशन नहीं मिलता है, तो उसे तुरंत संबंधित फोर्स को इसकी जानकारी देनी चाहिए।
अगली खबर
]RSSB Conductor Result 2025: आरएसएसबी परिचालक रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर घोषित, मेरिट लिस्ट और कटऑफ जारी
आरएसएसबी रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। बोर्ड ने राजस्थान कंडक्टर रिजल्ट 2025 मेरिट लिस्ट के रूप में जारी किया है, जिसमें चुने गए उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल