SSC GD City Intimation Slip 2026: एसएससी जीडी कांस्टेबल एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड डाउनलोड डेट जानें
Abhay Pratap Singh | April 19, 2026 | 05:05 PM IST | 2 mins read
एसएससी जीडी कांस्टेबल सिटी स्लिप 2026 अभ्यर्थी पंजीकरण के दौरान जनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 19 अप्रैल को एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2026 परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची ऑनलाइन माध्यम में जारी कर दी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी जीडी एग्जाम 2026 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
एसएससी जीडी कांस्टेबल सिटी स्लिप 2026 अभ्यर्थी पंजीकरण के दौरान जनरेट रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। एसएससी जीडी परीक्षा शहर सूची 2026 में कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर/ जिले का नाम सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।
आयोग द्वारा एसएससी जीडी कांस्टेबल 2026 परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई, 2026 के बीच देश भर में कई चरणों में आयोजित की जाएगी। परीक्षाथियों के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले उपलब्ध करा दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एसएससी जीडी कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2026 लाना अनिवार्य है।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPFs), एसएसएफ (SSF), असम राइफल्स में राइफलमैन (GD) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती परीक्षा 2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर निर्धारित लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से इसे देख सकते हैं।”
एसएससी जीडी कांस्टेबल चयन प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT), पीईटी/ पीएसटी, मेडिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) चरण शामिल है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 25,487 पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक एसएससी की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
SSC GD Constable Exam City Slip 2026 Download Link: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी कांस्टेबल जीडी एग्जाम 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन’ टैब पर क्लिक करें।
- इसके बाद, विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें व सबमिट करें।
- एसएससी जीडी सिटी स्लिप जांचें और डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल