SSC Exam Calendar 2025: एसएससी ने संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2025 ssc.gov.in पर किया जारी, पूरा शेड्यूल जानें
Abhay Pratap Singh | May 9, 2025 | 10:53 PM IST | 3 mins read
SSC Exam Calendar 2025-26: सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल के लिए SSC JE 2025 परीक्षा 27 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक कराई जाएगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने एसएससी परीक्षा कैलेंडर 2025 को संशोधित किया है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, एसएससी सीजीएल 2025 की अधिसूचना अब 9 जून को जारी की जाएगी, जबकि परीक्षा 13 से 30 अगस्त के बीच आयोजित होगी। आयोग ने आगामी वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित अन्य भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में भी संशोधन किया है।
आयोग ने एसएससी सीजीएल 2025, एसएससी सीएचएसएल, एसएससी एमटीएस, जूनियर इंजीनियर तथा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल परीक्षा, 2025 में सब-इंस्पेक्टर के साथ-साथ अन्य भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथियों की भी घोषणा की है। संशोधित एसएससी परीक्षा कैंलेंडर 2025-26 ssc.gov.in पर उपलब्ध है।
SSC Stenographer Exam Date 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर परीक्षा तिथि
रिवाइज्ड एसएससी एग्जाम कैलेंडर 2025 के अनुसार, चयन पद परीक्षा, चरण- XIII, 2025, 24 जुलाई से 4 अगस्त, 2025 तक आयोजित की जाएगी। स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' परीक्षा 2025, 6 अगस्त से 11 अगस्त, 2025 तक और एसएससी संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2025, 12 अगस्त, 2025 को आयोजित की जाएगी।
SSC CHSL Exam Date 2025: एसएससी सीएचएसएल परीक्षा तिथि
एसएससी सीएचएसएल परीक्षा 8 से 18 सितंबर, 2025 तक और मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ एवं हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा-2025 20 सितंबर से 24 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) परीक्षा-2025 नवंबर से दिसंबर महीने में आयोजित होगी।
Also read SSC CPO Result 2024: एसएससी एसआई दिल्ली पुलिस, सीएपीएफ पीईटी रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
SSC Exam Revised Calendar 2025: संशोधित एसएससी परीक्षा कैलेंडर
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में वर्ष 2025-2026 के लिए रिवाइज्ड एसएससी परीक्षा कैलेंडर की जांच कर सकते हैं:
| क्रम | परीक्षा का नाम | चरण / स्तर | विज्ञापन की तिथि | अंतिम तिथि | परीक्षा की तिथि / माह |
|---|---|---|---|---|---|
| 1 | जेएसए / एलडीसी सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल DoPT के लिए) | पेपर-I (CBE) | - | - | 8 जून 2025 |
| 2 | एसएसए / यूडीसी सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2024 (केवल DoPT के लिए) | पेपर-I (CBE) | - | - | 8 जून 2025 |
| 3 | एएसओ सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2022–2024 | पेपर-I (CBE) | - | - | 8 जून 2025 |
| 4 | सिलेक्शन पोस्ट परीक्षा, फेज-XIII, 2025 | CBE | 02 जून 2025 | 23 जून 2025 | 24 जुलाई – 4 अगस्त 2025 |
| 5 | स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा, 2025 | CBE | 05 जून 2025 | 26 जून 2025 | 6 अगस्त – 11 अगस्त 2025 |
| 6 | संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | 05 जून 2025 | 26 जून 2025 | 12 अगस्त 2025 |
| 7 | संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा, 2025 | टियर-I (CBE) | 09 जून 2025 | 04 जुलाई 2025 | 13 – 30 अगस्त 2025 |
| 8 | उप-निरीक्षक, दिल्ली पुलिस और CAPFs परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | 16 जून 2025 | 07 जुलाई 2025 | 1 – 6 सितंबर 2025 |
| 9 | उच्च माध्यमिक स्तर (10+2) परीक्षा, 2025 | टियर-I (CBE) | 23 जून 2025 | 18 जुलाई 2025 | 8 – 18 सितंबर 2025 |
| 10 | मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार परीक्षा-2025 | CBE | 26 जून 2025 | 24 जुलाई 2025 | 20 सितंबर – 24 अक्टूबर 2025 |
| 11 | कनिष्ठ अभियंता (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | 30 जून 2025 | 21 जुलाई 2025 | 27 – 31 अक्टूबर 2025 |
| 12 | कांस्टेबल (ड्राइवर) – दिल्ली पुलिस | CBE | जुलाई – सितंबर 2025 | जुलाई – सितंबर 2025 | नव.–दिस. 2025 |
| 13 | हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल) – दिल्ली पुलिस | CBE | जुलाई – सितंबर 2025 | जुलाई – सितंबर 2025 | नव.–दिस. 2025 |
| 14 | हेड कांस्टेबल {AWO/TPO} – दिल्ली पुलिस | CBE | जुलाई – सितंबर 2025 | जुलाई – सितंबर 2025 | नव.–दिस. 2025 |
| 15 | कांस्टेबल (एग्जिक्यूटिव), पुरुष व महिला – दिल्ली पुलिस | CBE | जुलाई – सितंबर 2025 | जुलाई – सितंबर 2025 | नव.–दिस. 2025 |
| 16 | स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | जुलाई – सितंबर 2025 | अगस्त – नव. 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
| 17 | कांस्टेबल (जीडी) CAPFs, NIA, SSF, असम राइफल्स परीक्षा, 2026 | CBE | अक्टूबर 2025 | नवम्बर 2025 | जनवरी – फरवरी 2026 |
| 18 | जेएसए / एलडीसी सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
| 19 | एसएसए / यूडीसी सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
| 20 | एएसओ सीमित विभागीय प्रतियोगी परीक्षा, 2025 | पेपर-I (CBE) | जनवरी 2026 | जनवरी – फरवरी 2026 | मार्च 2026 |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी