Delhi Police Head Constable Result 2026: दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल रिजल्ट व कटऑफ अंक ssc.gov.in पर जारी
Santosh Kumar | June 5, 2026 | 03:36 PM IST | 1 min read
एसएससी ने लिस्ट-I (पुरुष ओपन), लिस्ट-II (पुरुष ईएसएम) और लिस्ट-III (महिला ओपन) जारी कर दी हैं। आयोग ने नामवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।
नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने दिल्ली पुलिस हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल) भर्ती परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार पुरुष (ओपन), ईएसएम और महिला कैटेगरी के लिए क्वालिफाई करने वालों की लिस्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जा सकते हैं। 5 जून को जारी किए गए नतीजों में शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं।
दिल्ली पुलिस भर्ती परीक्षा जनवरी में हुई। सफल उम्मीदवारों को अब अगले चरणों - फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (पीई-एमटी), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और ट्रेड टेस्ट (स्किल टेस्ट) के लिए योग्य घोषित किया गया है।
बोर्ड ने विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं। एसएससी ने लिस्ट-I (पुरुष ओपन), लिस्ट-II (पुरुष ईएसएम) और लिस्ट-III (महिला ओपन) जारी कर दी हैं। आयोग ने नामवार मेरिट लिस्ट भी जारी कर दी है।
Delhi Police Head Constable Result 2026: न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक
न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक (एनसीसी बोनस अंक जोड़े बिना) यूआर/ईडबल्यूएस के लिए 40%, एससी/एसटी/ओबीसी के लिए 35% और दिव्यांग व्यक्तियों (पीडबल्यूडी)/पूर्व-सैनिकों (ईएसएम) श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 30% हैं।
पीई एंड एमटी/डीवी/ट्रेड टेस्ट का शेड्यूल दिल्ली पुलिस जल्द ही जारी करेगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए समय-समय पर दिल्ली पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
Delhi Police Cutoff 2026: पुरुष (ओपन) उम्मीदवार के लिए कटऑफ
Delhi Police Cutoff 2026: पुरुष (ईएसएम) व महिला (ओपन) के लिए कटऑफ
अगली खबर
]UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर जारी, 8 जून से एग्जाम
इस भर्ती अभियान के तहत 32,679 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यूपी पुलिस एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट के समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों से संबंधित विवरण दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार