SSC CPO 2024 Paper 2 Marks: एसएससी सीपीओ पेपर 2 मार्क्स ssc.gov.in पर जारी, 6 अक्टूबर तक वेबसाइट पर उपलब्ध
Santosh Kumar | September 12, 2025 | 07:21 PM IST | 1 min read
कुल 22,244 उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए चुना गया। इनमें 1885 महिला, 20283 पुरुष और 76 रोके गए उम्मीदवार शामिल हैं।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी सीपीओ 2024 परीक्षा के पेपर 2 के अंक आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी कर दिए हैं। यह घोषणा दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के 4,187 पदों पर भर्ती प्रक्रिया के तहत की गई है। पेपर 2 परीक्षा 8 मार्च 2025 को आयोजित की गई थी और इसके अंक उम्मीदवार अपनी पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करके देख सकते हैं।
जारी नोटिस के अनुसार, सीपीओ पेपर के अंक 6 अक्टूबर शाम 6 बजे तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेंगे, उसके बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा। आयोग ने एसएससी सीपीओ 2024 पेपर 2 रिजल्ट 8 अगस्त को जारी किया।
हालांकि, बाद में परिणाम संशोधित किया गया और इसके अनुसार कुल 22,244 उम्मीदवारों को मेडिकल टेस्ट के लिए चुना गया। इनमें 1885 महिला उम्मीदवार, 20283 पुरुष उम्मीदवार और 76 रोके गए उम्मीदवार शामिल हैं।
SSC CPO 2024 Paper 2 Marks: मेडिकल परीक्षा का शेड्यूल जल्द
चयनित उम्मीदवारों को अब चिकित्सा परीक्षा (डीएमई/आरएमई) और दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। चिकित्सा परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
उम्मीदवारों का चयन मेडिकल परीक्षा के बाद अंतिम मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर और सीआईएसएफ में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
SSC CPO 2024 Paper 2 Marks: कैसे करें चेक?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से एसएससी सीपीओ 2024 पेपर 2 मार्क्स चेक कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'लॉग इन' सेक्शन पर क्लिक करें।
- पंजीकृत आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- एसएससी सीपीओ 2024 पेपर 2 मार्क्स स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- अपने अंको की जांच करें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल