SSC CHSL City Intimation 2025: एसएससी सीएचएसएल सिटी स्लिप ssc.gov.in पर जल्द, टियर 1 परीक्षा 12 नवंबर से
Abhay Pratap Singh | October 30, 2025 | 03:25 PM IST | 2 mins read
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 आवंटित परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से संयुक्त उच्चतर माध्यमिक स्तर (CHSL) 2025 (टियर 1) परीक्षा के लिए शहर सूचना पर्ची जल्द जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक घोषणा के बाद पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी सीएचएसएल सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 डाउनलोड कर सकेंगे।
एसएससी सीएचएसएल एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। शहर सूचना पर्ची में अभ्यर्थी का नाम, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि (टियर 1), परीक्षा शहर का नाम, परीक्षा शिफ्ट व रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र कोड जैसी जानकारी जांच सकते हैं।
सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम 2025 का आयोजन 12 नवंबर से प्रत्येक दिन तीन पालियों में किया जाएगा। प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा एक घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पहले उपलब्ध करा दिया जाएगा।
Also read SSC CGL Tier 1 Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट कब होगा जारी? कटऑफ अंक, मेरिट लिस्ट जानें
एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। एसएससी सीएचएसएल एडमिट कार्ड 2025 के साथ परीक्षा केंद्र पर एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड/ पैनकार्ड आदि लाना होगा। इसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा पैटर्न के अनुसार, सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा सीबीटी मोड में 200 अंकों के लिए कराई जाएगी। पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे, जबकि गलत उत्तर के लिए आधा अंक काटा जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए एसएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
SSC CHSL Tier 1 Exam City Intimation Slip: डाउनलोड चरण जानें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसएससी सीएचएसएल टियर 1 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:
- कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- सीएचएसएल 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज में पंजीकरण नंबर और पासवर्ड के साथ सबमिट करें
- एसएससी सीएचएसएल टियर 1 सिटी स्लिप डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार