SSC CGL Result 2024: एसएससी सीजीएल परिणाम ssc.gov.in पर जल्द; 17,000 से अधिक रिक्तियों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | November 4, 2024 | 06:19 PM IST | 1 min read
चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के साथ-साथ विभिन्न संवैधानिक निकायों, वैधानिक प्राधिकरणों और न्यायाधिकरणों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों पर नियुक्त किया जाएगा।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से जल्द ही संयुक्त स्नातक स्तर (CGL) टियर 1 परीक्षा के परिणाम जारी किए जाएंगे। आधिकारिक घोषणा के बाद परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट 2024 की जांच कर सकेंगे।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए रोल नंबर व पासवर्ड सहित अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हालांकि, आयोग ने अभी तक SSC CGL 2024 परिणाम जारी करने की सही तिथि और समय का खुलासा नहीं किया है।
सीजीएल परीक्षा पास करने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। वहीं, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को कम से कम 25 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए उत्तीर्ण अंक 20 प्रतिशत निर्धारित किए गए हैं।
Also read SSC GD 2025: एसएससी जीडी आवेदन फॉर्म सुधार विंडो 5 नवंबर से होगी सक्रिय, 7 नवंबर तक मौका
चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के साथ-साथ विभिन्न संवैधानिक निकायों, वैधानिक प्राधिकरणों और न्यायाधिकरणों में ग्रुप 'बी' और ग्रुप 'सी' के पदों पर नियुक्त किया जाएगा। एसएससी द्वारा इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 17,727 रिक्तियों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।
एसएससी सीजीएल के तहत ग्रुप बी पदों के लिए प्रतिमाह वेतन 35,400 रुपये से लेकर 1,12,400 रुपये तक है। बता दें कि, संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा एसएससी द्वारा भारत सरकार के मंत्रालयों, विभागों और संगठनों के भीतर विभिन्न पदों के लिए ग्रुप बी और सी अधिकारियों की भर्ती के लिए आयोजित एक परीक्षा है।
SSC CGL Tier 1 Result: कैसे डाउनलोड करें?
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, SSC CGL टियर 1 रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीजीएल परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार