SSC CGL Recruitment 2025: एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, 9 जुलाई से एप्लीकेशन करेक्शन
Saurabh Pandey | July 3, 2025 | 05:24 PM IST | 2 mins read
एसएससी सीजीएल भर्ती के माध्यम से कुल 14,582 पदों को भरा जाएगा। इसमें आयकर निरीक्षक, सहायक लेखा परीक्षा अधिकारी, सहायक अनुभाग अधिकारी, जूनियर सांख्यिकी अधिकारी, और कई अन्य भर्तियां शामिल हैं।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का कल यानी 4 जुलाई आखिरी दिन है। इच्छुक और पात्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल परीक्षा के लिए ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 5 जुलाई, 2025 है। सफलतापूर्वक आवेदन पत्र जमा करने वाले उम्मीदवार 9 जुलाई से 11 जुलाई, 2025 तक अपने आवेदन पत्र की गलतियों को सुधार सकेंगे।
SSC CGL Recruitment 2025: आयुसीमा
एसएससी सीजीएल भर्ती के कुछ पदों के लिए आयुसीमा 18-30 वर्ष होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए 18 से 27 वर्ष, कुछ के लिए 20 से 30 वर्ष और कुछ के लिए 18-32 वर्ष होनी चाहिए। एससी और एसटी को अधिकतम आयु सीमा में पांच वर्ष और ओबीसी को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।
SSC CGL Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्ता
एसएससी सीजीएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। पदों के मुताबिक शैक्षणिक योग्यताएं अलग-अलग हो सकती हैं।
SSC CGL Recruitment 2025:आवेदन शुल्क
एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिला उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (PwBD) और आरक्षण के लिए पात्र भूतपूर्व सैनिक (ESM) उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
SSC CGL Recruitment 2025: आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध 'लॉगिन' लिंक पर क्लिक करें।
- नए पेज पर, आवश्यक विवरण दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।
- पंजीकरण पूरा करने के बाद, अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
Also read SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए ऑप्शन कम प्रिफरेंस सबमिशन शुरू
SSC CGL 2025: परीक्षा तिथि
एसएससी सीजीएल टियर I परीक्षा 13 अगस्त से 30 अगस्त 2025 तक और टियर II परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की जाएगी। एसएससी सीजीएल टियर I परीक्षा में 100 प्रश्न (रीजनिंग, जीके, क्वांट और अंग्रेजी से प्रत्येक 25 प्रश्न) पूछे जाएंगे, जिसके लिए कुल 200 अंक मिलेंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट मिनट होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार