SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: एसएससी सीजीएल टियर 1 प्रोविजनल आंसर की जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Santosh Kumar | October 16, 2025 | 09:41 PM IST | 1 min read
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने एसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) 2025 परीक्षा के टियर 1 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। एसएससी सीजीएल 2025 आंसर की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर उपलब्ध है, जिससे उम्मीदवार अपने उत्तरों का मूल्यांकन कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल परीक्षा 12 से 26 सितंबर तक विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई। कुछ उम्मीदवारों के लिए 14 अक्टूबर को पुनः परीक्षा कराई गई।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
एसएससी सीजीएल 2025 परीक्षा विभिन्न केंद्र सरकार के विभागों में कुल 14,582 रिक्तियों को भरेगी। आयोग ने प्रोविजनल आंसर की के साथ एसएससी सीजीएल 2025 रिस्पॉन्स शीट भी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है।
SSC CGL 2025 Answer Key: ऑब्जेक्शन डेट और फीस
यदि आयोग द्वारा जारी उत्तर कुंजी में कोई विसंगति है, तो उम्मीदवार साक्ष्य के साथ आंसर की को 19 अक्टूबर तक चैलेंज कर सकते हैं। एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 प्रोविजनल आंसर की को चुनौती देने के लिए प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क लिया जाएगा।
एसएससी सीजीएल उत्तर कुंजी 2025 पर आपत्तियां दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आंसर की पर आपत्तियां केवल ऑनलाइन ही स्वीकार की जाएंगी।
SSC CGL 2025 Tier 1 Answer Key: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके एसएससी सीजीएल 2025 टियर 1 उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं-
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन और रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें।
- यूजरनेम, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करके आईडी लॉगिन करें।
- एसएससी सीजीएल 2025 आंसर की लिंक ओपन करें।
- अंको की गणना करें और विसंगति है तो आपत्ति दर्ज करें।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद, कर्मचारी चयन आयोग सामान्यीकृत अंकों और एसएससी सीजीएल 2025 परिणाम के साथ एसएससी सीजीएल अंतिम उत्तर कुंजी 2025 जारी करेगा। सफल उम्मीदवार टियर 2 परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा