SSC CGL 2025 Final Result: एसएससी सीजीएल फाइनल रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कटऑफ और अन्य विवरण जांचें

Abhay Pratap Singh | April 8, 2026 | 06:08 PM IST | 2 mins read

एफआरटीए में कुल 15,118 उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। जो उम्मीदवार स्लाइडिंग प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और अंतिम परिणाम के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा।

SSC CGL Complete Guide

Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.

Download EBook
एसएससी ने विभिन्न कारणों से कुल 107 उम्मीदवारों के परिणाम रोक दिए हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 8 अप्रैल को संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा, 2025 के लिए प्रोविजनल अलॉटमेंट के पहले राउंड (FRTA) की घोषणा कर दी है। एसएससी सीजीएल 2025 फाइनल रिजल्ट 18 दिसंबर, 2025 को घोषित टियर-1 परिणाम और 18 और 19 जनवरी, 2026 जनवरी को आयोजित टियर 2 परीक्षा के बाद जारी ssc.gov.in पर जारी किया गया है।

एसएससी सीजीएल 2025 टियर 2 परीक्षा के पेपर 1 के सेक्शन 1 और 2 में कुल प्रदर्शन के आधार पर, सभी पदों के लिए उम्मीदवारों को सेक्शन 3 (Computer Knowledge Test/ CKT) और सेक्शन 4 (Data Entry Speed Test/ DEST) के मूल्यांकन के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। जो उम्मीदवार सेक्शन-1 और सेक्शन 2 में उत्तीर्ण नहीं हुए, वे सेक्शन-3 के मूल्यांकन के लिए पात्र नहीं थे।

कैटेगरी-वाइट टियर 2 परीक्षा के लिए कटऑफ -

टियर 1 के सेक्शन-1 और सेक्शन-2 के कटऑफ नीचे सारणी में जांच सकते हैं:

श्रेणी सेक्शन-1 में कट-ऑफ अंक सेक्शन-1 में कट-ऑफ अंक
UR 54.00000 63.00000
OBC 45.00000 52.50000
EWS 45.00000 52.50000
SC 36.00000 42.00000
ST 36.00000 42.00000
ESM 36.00000 42.00000
OH 36.00000 42.00000
HH 36.00000 42.00000
VH 36.00000 42.00000
Pwd_Others 36.00000 42.00000

Also read UPSSSC Excise Constable Recruitment 2026: यूपीएसएसएससी आबकारी कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 4 जून से आवेदन

सीकेटी और डीईएसटी टेस्ट के लिए कटऑफ -

कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (CPT) की आवश्यकता वाले पदों के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन निम्नलिखित प्रकार से किया गया:

सेक्शन-3 (CKT) के लिए 60 में से श्रेणीवार कट-ऑफ अंक:

कटऑफ अंक यूआर ओबीसी ईडब्ल्यूएस एससी एसटी ईएसएम ओएच एएच वीएच पीडब्ल्यूडी-अन्य

24 21 21 18 18 18 18 18 18 19

सेक्शन-4 (DEST) उन पदों के लिए जिनमें CPT और DEST की आवश्यकता है:

गलतियों के प्रतिशत पर कट-ऑफ यूआर ओबीसी ईडब्ल्यूएस एससी एसटी ईएसएम ओएच एएच वीएच पीडब्ल्यूडी-अन्य

5% 7% 7% 7% 7% 7% 10% 10% 10% 10%

विभिन्न कारणों से 107 उम्मीदवारों का परिणाम रोक दिया गया है। आवंटन एसएलपी (सी) संख्या 7246/2026 और रिट याचिका डब्ल्यूपी (सी) संख्या 1733/2026 में सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अंतिम निर्णय के अधीन हैं। एफआरटीए में कुल 15,118 उम्मीदवारों को प्रोविजनल रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिस जांच सकते हैं।

Also read HPRCA JE Recruitment 2026: एचपीआरसीए जेई नोटिफिकेशन 149 पदों के लिए जारी, 10 अप्रैल से करें आवेदन

Sliding mechanism and next steps: स्लाइडिंग प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर दिए गए लॉगिन मॉड्यूल के माध्यम से लॉगिन करके 8 अप्रैल, 2026 से 10 अप्रैल, 2026 तक स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए स्थान, तारीख और स्लॉट चुनना होगा।

इसके बाद, स्लाइडिंग प्रक्रिया संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों के शहरों में 13 अप्रैल से 22 अप्रैल, 2026 (उत्तरी क्षेत्र) और 13 अप्रैल से 18 अप्रैल, 2026 (अन्य सभी क्षेत्रीय कार्यालयों) तक आयोजित की जाएगी।

स्लाइडिंग प्रक्रिया के लिए स्थान का पता, स्लाइडिंग प्रक्रिया हेतु स्थान, तिथि और स्लॉट चुनते समय, आयोग की वेबसाइट पर दिए गए लॉगिन मॉड्यूल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। जो उम्मीदवार स्लाइडिंग प्रक्रिया में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा और अंतिम परिणाम के लिए उन पर विचार नहीं किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]