SSC CGL 2025 Application Correction: एसएससी सीजीएल एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, 11 जुलाई तक सुधार का मौका
Saurabh Pandey | July 9, 2025 | 04:02 PM IST | 1 min read
यदि एसएससी को सुधार शुल्क प्राप्त नहीं होता है, तो आवेदन पत्र की स्थिति इनकंपलीट दिखाई देगी और यह जानकारी आवेदन पत्र के प्रिंटआउट के शीर्ष पर प्रिंट होगी।
नई दिल्ली : कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) 2025 के लिए आवेदन सुधार विंडो ओपन कर दी है। जो उम्मीदवार अपने एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र में सुधार करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से करेक्शन कर सकते हैं।
New: SSC CGL 2025 Tier-1 Result
Latest: SSC CGL complete guide
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
संशोधित आवेदन पत्र जमा करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उन्होंने फॉर्म के प्रत्येक भाग में सही विवरण भरा है। आवेदन पत्र में सुधार विंडो बंद होने के बाद किसी भी परिस्थिति में कोई परिवर्तन/सुधार/संशोधन की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में डाक, फैक्स, ईमेल, हाथ से आदि किसी भी माध्यम से प्राप्त अनुरोधों पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा और उन्हें तुरंत अस्वीकार कर दिया जाएगा।
SSC CGL Recruitment 2025: आवेदन सुधार शुल्क
पहली बार आवेदन में सुधार करने और संशोधित आवेदन को दोबारा जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को सुधार शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा। दूसरी बार आवेदन में सुधार करने और संशोधित आवेदन को दोबारा जमा करने के लिए, उम्मीदवारों को 500 रुपये का भुगतान करना होगा। सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होगा।
SSC CGL 2025: आवेदन सुधार प्रक्रिया जानें
- एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
- अब लिंक पर क्लिक करें और लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- आपका आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एसएससी सीजीएल आवेदन पत्र चेक करें और जहां आवश्यक हो, सुधार करें।
- आवेदन पत्र में सुधार करने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
- अब कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
Also read SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, डी भर्ती के लिए ऑप्शन कम प्रिफरेंस सबमिशन शुरू
SSC CGL Recruitment 2025: रिक्तियों का विवरण
एसएससी सीजीएल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 9 जून को शुरू हुई थी और 4 जुलाई, 2025 को समाप्त हुई। इस भर्ती अभियान के तहत संगठन में ग्रुप बी और ग्रुप सी के 14582 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा