SSB Tradesman Result 2024: एसएसबी ट्रेड्समैन रिजल्ट ssbrectt.gov.in पर जारी, 1656 रिक्तियों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | March 29, 2024 | 05:45 PM IST | 2 mins read
एसएसबी ट्रेड्समैन रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
नई दिल्ली: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने स्टेनोग्राफर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए एसएसबी ट्रेड्समैन परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। एसएसबी ट्रेड्समैन 2024 लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1,656 रिक्त पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। एसएसबी ने शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की एक सूची वेबसाइट पर अपलोड की है, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर, नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि देख सकते हैं।
एसएसबी लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कौशल परीक्षण और साक्षात्कार प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। उम्मीदवार कौशल परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। कैंडिडेट को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।
उम्मीदवारों का अंतिम चयन शारीरिक परीक्षण, लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना देख सकते हैं।
Also read IB ACIO Result 2024: आईबी एसीआईओ टियर-1 लिखित परीक्षा का परिणाम mha.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
एएसआई स्टेनोग्राफर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (बढ़ई, लोहार, ड्राइवर, दर्जी, माली, मोची, पशु चिकित्सक, पेंटर, धोबी पुरुष, नाई पुरुष, सफाईकर्मी पुरुष, रसोइयां पुरुष, रसोइयां महिला और जलवाहक पुरुष) पद के लिए दस्तावेज सत्यापन का आयोजन 10 अप्रैल 2024 को किया जाएगा।
SSB Tradesman Result 2024: डाउनलोड करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से एसएसबी ट्रेड्समैन रिजल्ट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध पद के अनुसार भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट को स्क्रीन पर एक पीडीएफ फाइल प्रदर्शित होगी।
- इसमें अपना रोल नंबर जांचें और पीडीएफ डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।
SSB Tradesman Skill Test 2024 Admit Card : ऐसे डाउनलोड करें
शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करें
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- उम्मीदवार इसे डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’