SRMJEEE Exam Date 2025: एसआरएमजेईईई एग्जाम शेड्यूल srmist.edu.in पर जारी; फीस 1200 से बढ़ाकर 1400 रुपये की गई
Abhay Pratap Singh | November 12, 2024 | 11:38 AM IST | 2 mins read
एसआरएमजेईईई 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 नवंबर से शुरू कर दी गई है। चरण-1 परीक्षा 22 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: एसआरएम इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (SRMIST) ने आधिकारिक वेबसाइट srmist.edu.in पर एसआरएमजेईईई 2025 एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है। इस वर्ष संस्थान ने एसआरएमजेईईई 2025 रजिस्ट्रेशन फीस 1,200 रुपये से बढ़ाकर 1,400 रुपये कर दी है। कार्यक्रम के अनुसार, एसआरएमजेईईई 2025 परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाएगी।
प्राधिकरण ने आज यानी 12 नवंबर से चरण-1 के लिए SRMJEEE पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसआरएमजेईईई 2025 चरण 1 के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 16 अप्रैल, 2025 तय की गई है। अधिसूचना के अनुसार, एसआरएम चरण 1 परीक्षा 22 अप्रैल से 27 अप्रैल, 2025 तक आयोजित की जाएगी और परिणाम भी अप्रैल 2025 में घोषित किया जाएगा।
फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स विषय में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण उम्मीदवार एसआरएमजेईईई 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं। एसआरएमजेईईई एंट्रेंस एग्जाम ढाई घंटे की अवधि के लिए रिमोट प्रॉक्टर्ड ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। एसआरएमजेईईई 2025 प्रवेश परीक्षा के माध्यम से योग्य उम्मीदवारों को बीटेक कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है।
SRMJEEE 2025 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, चरण-2 की परीक्षा 12 से 17 जून, 2025 तक और चरण-3 की परीक्षा 4 जुलाई से 5 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। वहीं, चरण-2 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अप्रैल 2025 में शुरू होगी और 6 जून, 2025 को समाप्त होगी, जबकि चरण-3 के लिए जून 2025 से 30 जून 2025 तक आवेदन विंडो खुली रहेगी।
SRMJEEE 2025 के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करने के बाद उम्मीदवार लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं। स्लॉट बुक के बाद उम्मीदवारों को SRMJEEE 2025 एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे। बता दें कि, SRMJEEE 2025 कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार ही काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे।
SRMJEEE Exam pattern 2025: परीक्षा पैटर्न
एसआरएमजेईईई एंट्रेंस एग्जाम में 5 सेक्शन गणित, भौतिकी, रसायन विज्ञान, अंग्रेजी और एप्टीट्यूड विषय पर आधारित प्रश्न होंगे। पेपर में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। उम्मीदवार लैपटॉप या कंप्यूटर की सहायता से अपने घर से परीक्षा दे सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार संस्थान की वेबसाइट पर जाकर एसआरएमजेईईई 2025 नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र