Saurabh Pandey | May 30, 2026 | 06:55 PM IST | 2 mins read
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 11वीं की प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड 30 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 08 जून 2026 को पटना के केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित (CBT) माध्यम से आयोजित की जाएगी, जिसके अभ्यास के लिए मॉक टेस्ट का लिंक भी एक्टिव किया गया है।

नई दिल्ली : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने जमुई स्थित सिमुलतला आवासीय विद्यालय में कक्षा 11वीं (सत्र 2026–28) के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा, 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकृत विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट biharsimultala.com पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
पहली बार सीबीटी (CBT) माध्यम से परीक्षा देने जा रहे छात्रों की सहूलियत के लिए समिति ने मॉक टेस्ट (Mock Test) की व्यवस्था भी की है। कंप्यूटर पर परीक्षा का अभ्यास करने के लिए मॉक टेस्ट का लिंक 30 मई 2026 से समिति की वेबसाइट पर लाइव रहेगा। अभ्यर्थी वेबसाइट पर क्लिक करके इस परीक्षा का अच्छे से अभ्यास कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड पर छपे दिशा-निर्देशों का भली-भांति अध्ययन कर लें और केंद्र पर तय समय के अनुसार ही उपस्थित हों।
समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की कक्षा 11वीं की यह प्रवेश परीक्षा 08 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से प्रथम पाली में किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा केंद्र पटना जिला मुख्यालय के निर्धारित स्थलों पर बनाए गए हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कोई तकनीकी परेशानी आती है या परीक्षा से संबंधित कोई अन्य समस्या है, तो वे बिहार समिति द्वारा जारी आधिकारिक हेल्पडेस्क के माध्यम से समाधान पा सकते हैं-