SECL Grade C Recruitment 2026: एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती के लिए आवेदन शुरू; पात्रता, शुल्क और अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | April 16, 2026 | 01:59 PM IST | 2 mins read
एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती 2026 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को बेसिक सैलरी प्रति माह 47,330 रुपये दी जाएगी।
नई दिल्ली: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने ग्रेड-सी के तहत माइनिंग सरदार, उप सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर भर्ती के लिए 15 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in/jobs_secl पर जाकर 14 मई तक अप्लाई कर सकते हैं।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ दिव्यांग व्यक्तियों को छूट दी गई है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1055 पदों को भरा जाएगा, जिसमें माइनिंग सरदार के 577, उप सर्वेयर के 43 और सहायक फोरमैन के 435 पद शामिल हैं।
आवेदक किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं या समकक्ष परीक्षा पास हो। माइनिंग सरदार - के लिए माइनिंग इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा; उप सर्वेयर - के लिए माइनिंग/ माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा तथा असिस्टेंट फोरमैन के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या संबंधित और उच्चतर योग्यता (न्यूनतम 3 वर्षीय पाठ्यक्रम) हो।
एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन के अनुसार, 8 अप्रैल 2026 तक आवेदक की आयु 18 वर्ष से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। अभ्यर्थियों के चयन के लिए लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की बेसिक सैलरी प्रति माह 47,330 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए एसईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट secl-cil.in पर विजिट करने और आवेदन पत्र भरने से पहले एसईसीएल ग्रेड सी नोटिफिकेशन 2026 ध्यानपूर्वक जांचने की सलाह दी गई है।
SECL Grade C Online Form 2026: आवेदन कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों की मदद से कैंडिडेट एसईसीएल ग्रेड सी 2026 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- आधिकारिक पोर्टल https://secl-cil.in/jobs_secl पर जाएं।
- होमपेज पर, ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- आवेदन पत्र भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल