SECL Grade C Notification 2026: एसईसीएल ग्रेड सी नोटिफिकेशन 1055 पदों के लिए जारी, 15 अप्रैल से करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | April 9, 2026 | 03:37 PM IST | 2 mins read
एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह मूल वेतन 47,330 रुपये दिया जाएगा।
नई दिल्ली: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) ने ग्रेड सी के तहत माइनिंग सरदार, उप सर्वेयर और असिस्टेंट फोरमैन के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार, एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन माध्यम में आवेदन प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी और 14 मई को समाप्त हो जाएगी।
सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को एसईसीएल ग्रेड सी 2026 आवेदन शुल्क के रूप में 1180 रुपये जमा करना होगा, जबकि एससी/ एसटी/ दिव्यांग को शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। आवेदक की आयु 8 अप्रैल, 2026 तक 18 से 30 वर्ष के बीच हो। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
SECL Grade C Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता
- माइनिंग सरदार टी एंड एस ग्रेड-सी - किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण हो। माइनिंग इंजीनियरिंग में 03 वर्ष की अवधि का डिप्लोमा या माइनिंग इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
- उप सर्वेयर टी एंड एस ग्रेड-सी (माइनिंग) - किसी मान्यता प्राप्त परीक्षा बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा पास हो। साथ ही, माइनिंग / माइन सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा होना चाहिए।
- सहायक फोरमैन (इलेक्ट्रिकल) ग्रेड सी - मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण किया हो। किसी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या संबंधित एवं उच्चतर योग्यता (न्यूनतम 3 वर्ष का पाठ्यक्रम) हो।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1055 रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिसमें माइनिंग सरदार के 577 पद, उप सर्वेयर (माइनिंग) के 43 पद और असिस्टेंट फोरमैन के 435 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया केवल कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से होगी। कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार, व्यक्तिगत साक्षात्कार समाप्त कर दिया गया है।
सीबीटी में सफल होने के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 45 अंक, ओबीसी (एनसीएल)/ ईएसएम के लिए 40 अंक और एससी/ एसटी कैंडिडेट को 35 अंक लाना होगा। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह मूल वेतन 47,330 रुपये दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एसईसीएल ग्रेड सी भर्ती 2026 नोटिफिकेशन जांच सकते हैं।
SECL Grade C Online Form 2026: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों की सहायता से कैंडिडे एसईसीएल ग्रेड सी 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं:
- एसईसीएल करियर पोर्टल https://secl-cil.in/jobs_secl पर जाएं।
- ग्रेट सी भर्ती 2026 के तहत आवेदन संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- एसईसीएस एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]CGPSC Court Manager Mains Admit Card 2026: सीजीपीएससी कोर्ट मैनेजर मेन्स एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा तिथि जानें
आयोग द्वारा किसी भी अभ्यर्थी को अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए कुल 214 उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा