SEBI Grade A Admit Card 2025: सेबी ग्रेड ए एडमिट कार्ड sebi.gov.in पर जारी, फेज 1 एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | January 4, 2026 | 04:26 PM IST | 2 mins read
सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर फेज 1 एग्जाम 2025 में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
नई दिल्ली: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने ऑफिसर ग्रेड ए (असिस्टेंट मैनेजर) भर्ती 2025 के लिए फेज 1 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए एसईबीआई ग्रेड ए फेज 1 परीक्षा 2025 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 10 जनवरी को किया जाएगा।
सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड 2025 आधिकारिक वेबसाइट sebi.gov.in पर जारी कर दिया गया है, जिसे कैंडिडेट पंजीकरण नंबर, जन्मतिथि या पासवर्ड की सहायता से डाउनलोड कर सकते हैं। सेबी ग्रेड ए 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
SEBI Grade A Exam Pattern 2025: फेज 1 एग्जाम पैटर्न
सेबी ग्रेड ए फेज 1 परीक्षा 2025 में दो पेपर होंगे। दोनों पेपर एक ही दिन में अलग-अलग समय में आयोजित किए जाएंगे। नीचे सारणी में कैंडिडेट फेज 1 के लिए सेबी ग्रेड 1 एग्जाम पैटर्न 2025 की जांच कर सकते हैं:
| पेपर | स्ट्रीम/ विषय | अधिकतम अंक | अवधि | कटऑफ |
|---|---|---|---|---|
|
पेपर 1 |
सभी स्ट्रीम: सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी भाषा, मात्रात्मक योग्यता और तर्कशक्ति क्षमता पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न |
100 |
60 मिनट |
30% |
|
पेपर 2 |
सामान्य स्ट्रीम: वाणिज्य, लेखा, प्रबंधन, वित्त, लागत लेखांकन, कंपनी अधिनियम और अर्थशास्त्र से संबंधित बहुविकल्पीय प्रश्न लीगल स्ट्रीम, रिसर्च स्ट्रीम, इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) स्ट्रीम, इंजीनियरिंग (सिविल) स्ट्रीम, आधिकारिक भाषा स्ट्रीम और सूचना प्रौद्योगिकी स्ट्रीम: संबंधित स्ट्रीम के विशेष विषयों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न |
100 |
40 मिनट |
40% |
|
कुल कटऑफ |
— |
— |
— |
40% |
सेबी ग्रेड ए हाल टिकट 2025 में उम्मीदवार नाम, रोल नंबर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि, परीक्षा समय, परीक्षा की अवधि, परीक्षा स्थल (नाम और पता), केंद्र कोड और परीक्षा दिवस निर्देश सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण की जांच कर सकते हैं। सेबी ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा में 1/4 नेगेटिव मार्किंग है।
चयन प्रक्रिया में फेज-1, फेज-2 और इंटरव्यू चरण शामिल है। सेबी ग्रेड ए फेज 1 एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही फेज 2 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न स्ट्रीम में कुल 110 ऑफिसर ग्रेड ए सहायक मैनेजर के पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सेबी करियर्स पोर्टल पर जाएं।
SEBI Grade A Admit Card Out 2025: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सेबी ग्रेड ए हाल टिकट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- सेबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘करियर्स’ टैब पर क्लिक करें।
- ऑफिसर ग्रेड 1 कॉल लेटर फेज-1 लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट करें।
- सेबी असिस्टेंट मैनेजर एडमिट कार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल