BRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश

Santosh Kumar | September 7, 2026 | 07:45 AM IST | 1 min read

यह फैसला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सुरक्षा, ट्रैफिक और लॉजिस्टिक्स का काम सुचारू रूप से चल सके।

शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी के स्कूल 11 सितंबर को बंद रहेंगे। आधिकारिक परिपत्र में यह जानकारी दी गई। 5 सितंबर को जारी परिपत्र में कहा गया कि यह अवकाश शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा, जिनमें सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल शामिल हैं। शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत आने वाले सभी कार्यालय भी इस दिन बंद रहेंगे। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को नयी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है।

यह फैसला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि सुरक्षा, ट्रैफिक और लॉजिस्टिक्स का काम सुचारू रूप से चल सके।

दिल्ली के उप-राज्यपाल ने राजधानी में सभी सरकारी दफ्तरों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के लिए 11 सितंबर को पहले ही छुट्टी घोषित कर दी थी।

Also read Bihar Board Half Yearly Exam 2026: बीएसईबी 9वीं से 12वीं तक की त्रैमासिक व अर्द्धवार्षिक परीक्षा की तिथि जारी

भारत की अध्यक्षता में 18वां ब्रिक्स समिट 11 से 13 सितंबर तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा। ब्रिक्स बिजनेस फोरम 11 सितंबर को होगा, जबकि मुख्य लीडर्स समिट 12 और 13 सितंबर को आयोजित होगी।

इस समिट में ब्रिक्स सदस्य देशों और सहयोगी देशों के नेता, अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रमुख और व्यापारिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। कई देश के प्रतिनिधिमंडलों के आगमन के कारण राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]